फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer protest for dy. cm dushyant choutala in jhjhar

डिप्टी सीएम दुष्यंत के विरोध के लिए सड़क पर डटे रहे किसान

Sat, 02 Oct 2021 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
farmer protest for dy. cm dushyant choutala in jhjhar
उप मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने के लिए आए किसानों व पुलिस की बीच होती धक्कामुक्की। - फोटो : Jhjhar
तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों ने झज्जर पहुंचे उप मुख्यमंत्री का विरोध किया। पुलिस व किसान करीब साढ़े पांच घंटे तक आमने-सामने रहे। किसानों पर पुलिस की तरफ सेेे पानी की बौछारें की गई लेकिन किसान बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन

राजकीय नेहरू महाविद्यालय से पहले छोटे बाईपास, नेशनल हाईवे के पुल के पास बैरिकेड लगा रास्ते को पूरी तरह से सील किया गया था। दमकल केंद्र की गाड़ियां, वज्र वाहन, सीआरपीएफ, आरएफ और बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैनात किए गए थे। जिले के सभी डीएसपी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सभी पुलिस थाना प्रभारी, स्वयं एसपी राजेश दुग्गल, डीसी श्याम लाल पूनिया यहां पर डटे रहे। जब उपमुख्यमंत्री का आगमन होना था उससे कुछ देर पहले एसपी व डीसी किसानों के बीच पहुंचे और 15 किसानों को गेट के पास बुलाया गया। उपमुख्यमंत्री का काफिला कॉलेज पहुंचा तो इन किसानों ने उन्हें काले झंडे दिखा नारेबाजी की।
विज्ञापन

इसी बीच करीब दस मिनट बाद कॉलेज से एक गाड़ियों का काफिला निकाला गया ताकि किसान सोचे की उपमुख्यमंत्री चले गए हैं। किसानों ने इस काफिले को भी काले झंडे दिखाए लेकिन उसके बाद भी वे वहां से नहीं गए। उपमुख्यमंत्री का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ही किसान वापस लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों पर गदें पानी की बौछारें डालकर सरकार व प्रशासन किसानों के इरादों को हिला नहीं सकते। जब तक तीनों कृषि कानून सरकार की ओर से खत्म नहीं कर दिए जाते तब तक बीजेपी-जेजेपी के नेताओं का विरोध जारी रहेगा।
-विरेंद्र डागर, अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, दिल्ली प्रदेश।
किसानों पर की गई बर्बरता सरकार को आने वाले समय में बहुत महंगी पड़ेगी। किसान शांतिपूर्वक डिप्टी सीएम का विरोध प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस प्रशासन की ओर से किसानों को मारा गया है जोकि गलत है।

- दलजीत सिंह, किसान नेता।
किसानों पर वाटर कैनन व बल का प्रयोग सरकार व प्रशासन चाहे कितना भी कर ले लेकिन किसान उस समय तक विरोध करते रहेंगे जब तक तीनों कृषि कानूनों को केंद्र सरकार रद्द नहीं कर देती।
- ममता कादयान, भारतीय किसान यूनियन, जिला अध्यक्ष, झज्जर।

 किसानों पर की जा रही वाटर कैनन से पानी की बौछार। संवाद

किसानों पर की जा रही वाटर कैनन से पानी की बौछार। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed