फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   farmer leeder says, polution not comes to agriculter

किसान नेता बोले - खेती से नहीं फैलता प्रदूषण

Tue, 16 Nov 2021 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
farmer leeder says, polution not comes to agriculter
सोमवार को टीकरी बार्डर सभा में मौजूद किसान। - फोटो : Bahadurgarh
तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसानों की टीकरी बार्डर पर सभा हुई। इस मौके पर कई वक्ताओं ने राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के लिए करोड़ों की भीड़, वाहनों व फैक्ट्रियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि प्रदूषण फैलाने के लिए किसान जिम्मेदार नहीं है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन पंजाब के काका सिंह ने कहा कि सेंट्रल गवर्नमेंट प्रदूषण का कारण किसानों द्वारा पराली जलाने को बता रही है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने साफ कर दिया है कि किसानों की पराली जलने का प्रदूषण 5 प्रतिशत है बाकी 95 प्रतिशत प्रदूषण दिल्ली का खुद का प्रदूषण है। काका सिंह ने कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों को बदनाम करना चाहती है जबकि अब किसान प्रणाली बिल्कुल नहीं जलाते। किसानों का आंदोलन शांतिपूर्वक चल रहा है और चलता रहेगा हमने मोदी सरकार को यह दिखाना है कि पूरे देश के किसान एक हैं हम जीत कर ही जाएंगे।
विज्ञापन

मानसा की किसान नेता जसबीर कौर नट ने कहा कि पहले तो सरकार पराली के प्रदूषण के बहाने करती थी अब तक किसान पराली भी नहीं जलाते। इसके बावजूद स्कूल क्यों बंद कर गिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हम कंपनी राज को नहीं चलने देंगे और न ही यह चलने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकेयू हरियाणा के जियालाल (जींद) ने कहा कि हमारे आंदोलन में किसानों की संख्या काफी कम हो चुकी है अब बार्डर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या बढ़ाने की जरूरत है। कैथल के रमेश ढुल ने किसानों से आंदोलन के एक साल पूरा होने पर 26 नवंबर को अधिक से अधिक संख्या में टीकरी बार्डर पहुंचने का आह्वान किया। लखबीर सिंह ने कहा कि 29 नवंबर से आंदोलन को हमने इतना तेज करना है कि सरकार को मजबूर होकर तीनों कानून रद्द करने पड़ें और हम जीत कर अपने गांव जाएं। बंत सिंह मोर कलां ने कहा कि पूंजीवाद को खत्म करना जरूरी है तभी शोषण से छुटकारा मिलेगा। बलदेव सिंह व साधुराम फाजिल्का ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed