फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer leaders demanded to provide electricity and water

किसान नेताओं ने की बिजली-पानी मुहैया करवाने की मांग की

Mon, 22 Mar 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Farmer leaders demanded to provide electricity and water
रविवार को टीकरी बॉर्डर सभा में मंचासीन और विचार व्यक्त करते किसान नेता। संवाद - फोटो : Bahadurgarh
टीकरी बॉर्डर पर रविवार को आंदोलनकारी किसानों की संख्या सप्ताह के अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक रही। हरियाणा के निकटवर्ती जिलों से काफी संख्या में किसान धरनास्थल पहुंचे। किसान नेताओं ने मंच से किसानों को संबोधित करते हुए बहादुरगढ़ प्रशासन से आंदोलकारी किसानों के पड़ाव में बिजली पानी की सुविधाएं नियमित रूप से मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू जींद के जियालाल ने टीकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ के नया बस स्टैंड के निकट किसानों के पड़ाव में बिजली-पानी और सफाई व्यवस्था सही नहीं रहती। हम अपनी इन समस्याओं के समाधान के लिए बहादुरगढ़ प्रशासन के साथ मीटिंग भी कर चुके हैं। प्रशासन ने हमारी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन भी दिया था। लेकिन अब तक हमारी एक भी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। जियालाल ने कहा कि अगर प्रशासन ने मंगलवार तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो किसान कानून का उल्लंघन करने पर मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

रोहतक के गांवों बहु अकबरपुर और इस्माइला से अलग-अलग ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आई महिलाओं ने सरकार के खिलाफ और किसान एकता के नारे लगाए। जींद के संदीप, राजस्था के सरदूलगढ़ से आए शादीलाल यादव, दिल्ली से भारतीय किशान सभा के महावीर राठी, सीटू बहादुरगढ़ के मुकेश मोरखी, हिसार के सोहन कालूवास, एमएसपी संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप धनखड़, उत्तर प्रदेश से आए देशप्रेमी, रोहतक से आए धानक खाफ प्रधान रामकुमार सोलंकी और अन्नदाता किसान मजदूर संगठन चरखी दादरी के रामकुवार कादयान ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed