फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Farmer dies after being hit by vehicle

Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की चपेट में आने से किसान की मौत

Thu, 17 Oct 2024 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by vehicle
जींद। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से खेत से लौट रहे सफा खेड़ी निवासी किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों ने घायल को उचाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सफाखेड़ी निवासी धर्मबीर ने बताया कि उनका खेत नेशनल हाईवे के नजदीक खरक मोड के पास है। बुधवार को उसका छोटा भाई सत्यवान सुबह आठ बजे अपने खेत में पानी लगाने के लिए गया था। जब वह खेत के पास खरक बुरा मोड के पास पहुंचा तो नरवाना की तरफ से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। इसके कारण वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया।चोटों से उसके भाई की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed