फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Faridabad Surpasses Gurugram in ABHA ID Generation; 1.32 Million IDs Created So Far

Jhajjar-Bahadurgarh News: आभा आईडी बनवाने में गुरुग्राम से आगे फरीदाबाद, अब तक 13.2 लाख आईडी बनीं

Thu, 23 Apr 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 23 Apr 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Faridabad Surpasses Gurugram in ABHA ID Generation; 1.32 Million IDs Created So Far
झज्जर। सरकारी व निजी अस्पतालों में इलाज कराने आने वाले मरीजों का डिजिटल रिकाॅर्ड तैयार करने के लिए आभा आईडी तैयार की जा रही हैं। प्रदेश में आभा आईडी बनाने में फरीदाबाद जिला प्रदेश में सबसे आगे है तो चरखीदादरी सबसे पीछे हैं। जिला झज्जर की बात करें तो यह जिला अंतिम के तीसरे जिले में शामिल है।
विज्ञापन

फरीदाबाद में अब तक 13.2 लाख लोगों की आभा आईडी बन चुकी है तो दूसरे नंबर पर गुरुग्राम हैं यहां 12.9 लाख लोगों की आईडी बनी है। 65 दिन पहले तक गुरुग्राम जिला प्रदेश में सबसे ज्यादा आईडी बनाने के मामले में पहले नंबर पर था और फरीदाबाद दूसरे नंबर पर था। तीसरे नंबर पर झज्जर में अब तक 6.3 लाख लोगों ने आईडी बनवाई है। इस आईडी के जरिये लोगों के मेडिकल रिकॉर्ड अब एक जगह सुरक्षित हो सकेगा। डॉक्टर आभा आईडी को देखकर मरीज की पूरी मेडिकल हिस्ट्री जान सकेंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग बना रहा आभा आईडीप्रदेश में आभा आईडी बनाने का काम स्वास्थ्य विभाग कर रहा है। प्रदेश में अब तक एक करोड़ 84 लाख 77 हजार 482 लोगों की आभा आईडी बन चुकी है। प्रदेश में 52.61 प्रतिशत पुरुषों और 47.39 प्रतिशत महिलाओं ने आईडी बनवाई है। यह आईडी सीएचसी सेंटर के अलावा सरकारी अस्पतालों में भी बनाई जा रही हैं। आभा कार्ड सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) के तहत डिजिटल रूप से जारी स्वास्थ्य पहचान है जिसका प्रबंधन राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (एनएचए) की तरफ से किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईडी के जरिये मिलेगी पूरी जानकारी
आईडी पर क्लिक करने पर डॉक्टर को मरीज इलाज का इतिहास, ब्लड ग्रुप, बीमारी का विवरण, ली गई दवाइयां, लैब जांच रिपोर्ट, एमआरआई, अस्पताल में भर्ती और डिस्चार्ज से जुड़ी सभी जानकारियां एक ही जगह उपलब्ध होंगी। आभा हेल्थ आईडी के साथ एक क्यूआर कोड भी मिलता है। किसी भी अस्पताल या डॉक्टर के पास इस क्यूआर कोड को स्कैन करने पर मरीज का मेडिकल रिकार्ड तुरंत देखा जा सकता है।


किस जिले में कितनी आभा आईडी बनी (आंकड़ा लाख में है।)
फरीदाबाद 13.2

गुरुग्राम 12.9
करनाल 12
हिसार 12
सिरसा 10.1
सोनीपत 9.7

यमुनानगर 9.4
पानीपत 9.3
भिवानी 9.3
जींद 9.1

अंबाला 8.1
कैथल 7.7
महेंद्रगढ़ 7.7
फतेहाबाद 7.6
कुरुक्षेत्र 7.1

रेवाड़ी 6.9
मेवात 6.7
रोहतक 6.6

पलवल 6.3
झज्जर 6.3
पंचकूला 3.7

चरखीदादरी 3.1

(नोट- यह आंकड़ा स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल से लिया गया है।)


सभी मरीजों की आभा आईडी बनाई जा रही है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को निर्देश दिए गए हैं कि आने वाले मरीजों की आईडी बनाई जाएगी। यदि कोई व्यक्तिगत तौर पर भी आईडी बनवाने के लिए आता है तो उसकी भी बनाई जा रही है।
- डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed