फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Family of deceased woman created ruckus for arrest of accusedd

मृतका के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए किया हंगामा

Sun, 21 Feb 2021 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Family of deceased woman created ruckus for arrest of accusedd
मृतका के परिजनों को समझाते डीएसपी राहुल देव। संवाद - फोटो : Jhjhar
झज्जर। शहर के माता गेट मोहल्ले में शुक्रवार की शाम को फंदा लगा कर आत्महत्या करने वाली विवाहिता के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सामान्य अस्पताल में शनिवार को जमकर हंगामा किया। शहर पुलिस थाना प्रभारी ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। मामले की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राहुल देव समान्य अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के परिजनों को समझाया। उन्होंने तुरंत प्रभाव से आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस को कहा। उसके बाद ही शव को ले जाने दिया गया। वहीं पुलिस ने चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार माता गेट मोहल्ले की रहने वाली 28 वर्षीय बबीता पत्नी विश्वपाल ने शनिवार अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन समाप्त कर लिया थी। बहुझोलरी गांव निवासी बबीता का 10 साल पहले विश्वपाल के साथ विवाह हुआ था और उसके दो बच्चे भी है। मृतका के परिजनों ने बबीता की मौत के लिए उसके ससुराल पक्ष को जिम्मेदार ठहराते हुए पति सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। विवाहिता के पिता बहुझोलरी गांव निवासी अतर सिंह के बयान पर पुलिस ने पति, ससुर, सास व देवर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी विश्वपाल को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर उसकी बेटी की हत्या कर उसे फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसके आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा।
- बिजेंद्र सिंह, कार्यवाहक पुलिस थाना प्रभारी, शहर झज्जर।
फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
- राहुल देव, डीएसपी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed