फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Family ID data sought for the

Jhajjar-Bahadurgarh News: 32 वार्डों के परिसीमन के लिए मांगा गया फैमिली आईडी का डेटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Family ID data sought for the
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। नगर परिषद बहादुरगढ़ के आगामी चुनावों को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मौजूदा निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल जुलाई 2027 में समाप्त होना है। इससे पहले वार्डों के परिसीमन और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करने के लिए नगर परिषद ने अतिरिक्त उपायुक्त झज्जर से परिवार सूचना डेटा रिपॉजिटरी (एफआईडीआर) का नवीनतम डेटा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। कार्यकारी अधिकारी संजय रोहिल्ला ने बताया कि हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 की धारा 7ए के तहत निकाय का कार्यकाल समाप्त होने से छह माह पहले यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है।

हरियाणा नगर पालिका वार्ड परिसीमन नियम, 1977 के अनुसार वार्डों का निर्धारण एफआईडीआर में दर्ज जनसंख्या के आधार पर किया जाएगा। यदि अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के आधार पर अनुमानित जनसंख्या (मतदाताओं की संख्या का 140 प्रतिशत) अधिक होती है, तो उसी आंकड़े को मानक माना जाएगा। दोनों में से जो संख्या अधिक होगी, उसी के आधार पर वार्डों की सीमाएं तय की जाएंगी।
विज्ञापन


संजय रोहिल्ला ने बताया कि इस बार बहादुरगढ़ नगर परिषद में 32 वार्ड बनाए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड की जनसंख्या संतुलित रखने और कानूनी प्रक्रिया समय पर पूरी करने के लिए अद्यतन फैमिली आईडी डेटा आवश्यक है। एफआईडीआर डेटा मिलने के बाद वार्डों का नया परिसीमन, आरक्षण प्रक्रिया और राज्य सरकार की मंजूरी के बाद नई अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed