{"_id":"6000ab048ebc3e2eef7428d1","slug":"families-locked-up-in-rooms-stolen-in-two-houses-cleaned-hand-of-20-lakh-jewelery-and-cash-jhjhar-news-rtk5909066173","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारों को कमरे में बंद कर दो घरों में चोरी, 20 लाख के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारों को कमरे में बंद कर दो घरों में चोरी, 20 लाख के आभूषण और नकदी पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
तालाब के पास पड़ा बॉक्स व सामान। संवाद
- फोटो : Jhjhar
झज्जर। गुरुग्राम की सीमा से सटे झज्जर जिले के भटेड़ा गांव के दो घरों में मंगलवार रात परिवार के लोगों को कमरों में बंद कर चारों ने करीब बीस लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। उन्होंने चार अन्य घरों में भी चोरी का प्रयास किया। परिवार के लोग सुबह उठे तो उन्हें दरवाजा बाहर से बंद मिला। उन्होंने पड़ोसियों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। जब वे बाहर निकले तो अन्य कमरों में सामान बिखरा हुआ था। मामले की सूचना दी गई तो पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया। पुलिस ने दोनों मकान मालिकों के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार चोरी की पहली घटना गांव भटेड़ा गांव निवासी आकाश सोनी के घर हुई। आकाश ने बताया कि वह स्वर्णकार का काम करता है। घर में एक कमरे में उसकी मां सोती हैं और दूसरे कमरे में वह अपने बच्चों के साथ सोता है। मंगलवार को उसकी मां किसी रिश्तेदारी में नजफगढ़ गई थी और वह व उसके परिजन मकान में ही एक कमर में सो रहे थे। चोरों ने उनके मकान में घुसकर पहले तो उनके कमरों को बाहर से कुंडी लगाकर उन्हें बंद कर दिया। बाद में दूसरे कमरे की अलमारी व संदूक में रखे करीब 13 लाख के सोने-चांदी के जेवरात व करीब 2 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली। जब वे सुबह उठे तो कमरे बाहर से कुंडी लगी हुई थी। उन्होंने पड़ोस से लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया। जब उन्होंने बाहर निकल कर देखा तो कमरे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामन बिखरा हुआ था। जब ऊपर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा खुला पड़ा था और वहां भी अलमारी व संदूक खुली पड़ी थी।
तालाब के पास मिला बॉक्स
उसका कहना है कि चोर उनके घर से एक बॉक्स भी उठा ले गए। तलाश में घर से करीब 400 मीटर दूरी पर तालाब के पास बॉक्स मिला और सामान इधर-उधर पड़ा मिला। उसका कहना है कि जब घर में सामान की तलाश की तो करीब दो लाख रुपये नकद व करीब 13 लाख रुपये के सोने- चांदी के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन
दूसरे घर से 50 हजार की नकदी व साढ़े चार लाख रुपये के आभूषण चोरी
मंगलवार की रात को ही चोरी की दूसरी घटना भटेड़ा गांव के ही महेंद्र के घर पर हुई। चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। उनके मकान में भी दरवाजे, अलमारियों व संदूक के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने इसी गांव के चार अन्य घरों में भी मंगलवार की रात चोरी का प्रयास किया।
एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
चोरी की इन दोनों घटनाओं की सूचना पीड़ित परिवारों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही माछरौली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घरों में हालात का जायजा लिया। मौके से प्रमाण जुटाने के लिए पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थलों से सबूत जुटाए।
दोनों घटनाओं को लेकर मकान मालिकों के बयान पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों का सुराग लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।