फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fake registration of land of Rewari-Jhajjar farmers was done to take advantage of crop scheme

Jhajjar-Bahadurgarh News: फसल योजना का लाभ लेने के लिए रेवाड़ी-झज्जर के किसानों की जमीन का कराया फर्जी रजिस्ट्रेशन

Fri, 22 Aug 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Fake registration of land of Rewari-Jhajjar farmers was done to take advantage of crop scheme
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। बाजरे की फसल पर भावांतर भरपाई योजना के तहत मिलने वाला लाभ हड़पने के लिए एक व्यक्ति ने रेवाड़ी और झज्जर के किसानों की जमीन का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन करा लिया। गांव आसरा का माजरा रेवाडी और गांव रिठोली झज्जर के किसानों को जब इस बात की भनक लगी तो उन्होंने सीएम फ्लाइंग से शिकायत की। जांच के बाद सीएम फ्लाइंग की टीम ने साल्हावास थाने में अंबोली गांव के दलपत के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता रेवाड़ी के निरीक्षक व जांच अधिकारी सतेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी दलपत ने साल 2023 में बाजरे की फसल पर लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों की जमीन का पोर्टल पर फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कराया था। हालांकि सरकार ने इन बैंक खातों में उस साल भरपाई राशि नहीं डाली थी।
विज्ञापन

किसान बोले-आरोपी को नहीं जानते
टीम ने रजिस्ट्रेशन का रिकॉर्ड और खाता संख्या की स्टेटमेंट बैंकों से प्राप्त की। रिकाॅर्ड से पता चला कि दलपत ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर 10 अगस्त 2023 को रजिस्ट्रेशन कराया। उसने रजिस्ट्रेशन फार्म में अपना मोबाइल नंबर, पंजाब नेशनल बैंक शाखा साल्हावास का खाता व पीपीआईडी दर्शाई। टीम ने गांव आसरा का माजरा रेवाडी के किसानों को शामिल कर उनके बयान लिए। किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन दलपत को कभी भी काश्तकार व बंटाई पर नहीं दी और न ही वे उसे जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
-पोर्टल पर फसल के फर्जी रजिस्ट्रेशन की शिकायत मिली थी। इस पर जांच की गई। रेवाड़ी के किसानों के बयान लिए गए। जांच के बाद साल्हावास थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
-सतेंद्र कुमार, निरीक्षक एवं जांच अधिकारी सीएम फ्लाइंग टीम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed