फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fake fake copy, flying can not even be made, jhajjar news

जमकर चली नकल, फ्लाइंग भी नहीं बनाई पाई केस

Sun, 12 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Sun, 12 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झज्जर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में नकल थमने का नाम नहीं ले रही। शहरी परीक्षा केंद्रों की बात छोड़ दी जाए तो ग्रामीण परीक्षा केंद्रों में इस समय बाहरी हस्तक्षेप पूरी तरह से चल रहा है। ऐसा नहीं है कि इसमें केवल बाहरी लोग ही शामिल हैं बल्कि परीक्षा ड्यूटी में तैनात कुछ अध्यापक भी संलिप्त हैं। शनिवार को अमर उजाला टीम के पास सूचना आई की सिलाना गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में बाहरी हस्तक्षेप चल रहा है, जिस पर टीम ने उक्त स्कूल का दौरा किया तो पाया कि सैकड़ों लोग स्कूल की दीवारों को फांदकर परीक्षा केंद्र में नकल डाल रहे थे। वहीं सेंटर सुपरीडेंट और आर्ब्जवर मौन सहमति से सब कुछ होने दे रहे थे। अमर उजाला टीम ने जब फोटो लेने शुरू किए तो नकल डाल रहे लोग भागने लगे। वहीं नकल की सूचना पाकर बोर्ड फ्लाइंग भी स्कूल में पहुंची लेकिन तब तक ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों ने ही नकल बच्चों से लेकर बाहर फेंक दी। जिसके चलते बोर्ड की टीम कोई केस नहीं बना पाई।


एक सेंटर हो चुका है रद्द
बाहरी हस्तक्षेप के चलते अब तक जिले में एक परीक्षा केंद्र रद्द हो चुका है तो दो सुपरवाइजर को भी ड्यूटी में कोताही बरतने पर रिलीव किया जा चुका है। बोर्ड के द्वारा सख्त कार्रवाई किए जाने के बावजूद नकलचियों के हौसले बुलंद इसलिए हैं क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र के काफी परीक्षा केंद्रों पर अब तक फ्लाइंग पहुंची ही नहीं है।
विज्ञापन


वर्जन
बोर्ड सचिव अनिल नागर ने बताया कि भविष्य में होने वाले पेपरों के दौरान फ्लाइंग दस्ते ग्रामीण क्षेत्र के भी ज्यादा दौरे करेंगे। जहां कहीं भी बाहरी हस्तक्षेप पाया गया, उसी स्कूल का सेंटर रद्द कर दिया जाएगा और ड्यूटी में कोताही बरतने वाले सुपरवाइजर के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed