फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fake bill case of Rs 40 lakh: Chairperson stopped payment, sought report on 10 points

40 लाख का फर्जी बिल मामला : चेयरपर्सन ने भुगतान रोका, 10 बिंदुओं पर मांगी रिपोर्ट

Sat, 09 Sep 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
Fake bill case of Rs 40 lakh: Chairperson stopped payment, sought report on 10 points
बहादुरगढ़। नया गांव में डंपिंग स्टेशन की चहारदीवारी के 40 लाख रुपए के बिल का मामला गर्मा गया है। यह बिल निर्माण एजेंसी की ओर से पेश किया गया है। नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए बिल का भुगतान रोक दिया है। उनका कहना है कि यह बिल पूरी तरह फर्जी है। ये बिल मेरे पास भुगतान के लिए आया तो मुझे उसी समय शक हो गया था। उन्होंने बिल को लेकर संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर 10 बिंदुओं पर दो दिन के अंदर-अंदर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही मामले में संलिप्त अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन


चेयरपर्सन ने अपने पत्र में कहा है कि जॉब संख्या 983 के तहत डंपिंग स्टेशन की चहारदीवारी का काम जनवरी 2021 में ही पूरा हो गया था। 10 जनवरी 2021 को संबंधित अधिकारियों ने कंपलीशन रिपोर्ट भी दी थी और 21 जनवरी 2021 को इसका तीसरा और अंतिम बिल भी पास हो गया था। ऐसे में करीब 40 लाख रुपये से ज्यादा राशि का गबन करने के इरादे से एक और बिल उनके पास भुगतान के लिए भेजा गया है। चेयरपर्सन ने कहा कि इस काम का एस्टीमेट 1.44 करोड़ था और वर्क आर्डर 1.59 करोड़ का था। ऐसे में 1.66 करोड़ का बिल पास कर दिया गया। 7 लाख 64 हजार रुपये की राशि किस नियम और किसकी अनुमति से ठेकेदार को अदायगी की गई। इस काम का तीसरा और फाइनल बिल किस-किस अधिकारी ने सत्यापित किया और किसके आदेश पर इसका भुगतान किया गया। काम की कंपलीशन होने के बाद भी नए सिरे से बिल किस अधिकारी की अनुमति से पेश किया गया।्कंपलीशन रिपोर्ट होने के बाद भी किस अधिकारी से रिवाइज तकनीकी रिपोर्ट ली गई और इस रिपोर्ट को लेने के लिए नप कार्यालय द्वारा प्रेषित पत्र की प्रति चेयरपर्सन ने मांगी। 40 लाख के मौजूदा बिल को लेकर थर्ड पार्टी रिपोर्ट, सैंपल रिपोर्ट और मॉनिटरिंग रिपोर्ट के लिए नप द्वारा किए गए पत्राचार की प्रति मांगी। यह काम 1.59 करोड़ का था। ऐसे में 40 लाख रुपये का बिल पेश किया गया है तो यह काम 2.06 करोड़ का हो गया। ऐसे में उच्चाधिकारियों द्वारा ली गई स्वीकृति की प्रति दी जाए और किस अधिकारी की अनुमति से बिल पेश किया गया, इसकी जानकारी मांगी गई है। इस काम के लिए सिक्योरिटी राशि भी निकाली गई है या नहीं। चहारदीवारी के काम में हुई देरी पर वर्क आर्डर की शर्त अनुसार 10 प्रतिशत पेनल्टी वसूली गई या नहीं, इसकी जानकारी चेयरपर्सन ने मांगी है।
विज्ञापन




वर्जन...

डंपिंग स्टेशन की चहारदीवारी को लेकर पेश किया गया करीब 40 लाख रुपये का बिल पूरी तरह फर्जी है। यह बिल मेरे पास भुगतान के लिए आया था। मैंने ही इस बिल की पेमेंट रोकी है। साथ ही इस बारे में उचित कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा है तथा संबंधित अधिकारियों से 10 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सरोज राठी, चेयरपर्सन, नगर परिषद, बहादुरगढ़।






-फोटो 62 : नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी द्वारा लिखा गया पत्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed