फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fair premises will be under CCTV surveillance, road dividers will be repaired

Jhajjar-Bahadurgarh News: सीसीटीवी की गिनरानी में होगा मेला परिसर, सड़क-डिवाइडर होंगे दुरूस्त

Tue, 12 Sep 2023 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 12 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Fair premises will be under CCTV surveillance, road dividers will be repaired
बेरी। धर्मनगरी बेरी के मां भीमेश्वरी देवी मंदिर में नवरात्र मेले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। 20 से 22 अक्तूबर तक मुख्य मेला आयोजित होगा। मेले से पहले आसपास की सड़कें और डिवाइडर दुरुस्त कराए जाएंगे। पूरा मेला परिसर सीसीटीवी की निगरानी में रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

मेले की तैयारियों के संबंध में एसडीएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करके तैयारियों को लेकर निर्देश दिए। एसडीएम ने बैठक में कहा कि इस बार 15 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ होंगे। 20 से 22 अक्टूबर तक मुख्य मेला लगेगा। इस बार भारी संख्या में श्रद्धालु मेले में उमड़ने का अनुमान है। एसडीएम ने कहा कि देवी मेले के दौरान बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों को सभी जरूरी सुविधाएं प्रदान करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मेले में रिकवरी वैन, हेल्थ सेंटर, फायर ब्रिगेड, वाटर टैंकर, स्वच्छता, रेडक्रॉस वालंटियर, चढ़ावे व प्रसाद की व्यवस्था,पार्किंग सुविधा को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मेला परिसर में सड़कों और डिवाइडरों की मरम्मत,पेंट और जरूरत अनुसार बैरिकेडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही नपा अधिकारियों को मंदिर के साथ लगते तालाब की साफ -सफाई कराने और मेला परिसर को साफ सुथरा बनाए रखने के लिए कहा। डीएसपी प्रदीप कुमार ने बैठक में बताया कि मेले में सुरक्षा इंतजामों, पार्किंग व यातायात व्यवस्था को सुचारू ढंग से बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरा के जरिए भी मेला परिसर की निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि मेला में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।
विज्ञापन

बैठक में इनकी रही मौजूदगी
बीडीपीओ राजाराम,नायब तहसीलदार अशोक कुमार, एसएमओ बेरी डॉ सुभाष चंद्र, देवी मंदिर से पंडित कुलदीप वशिष्ठ,नपा सचिव राहुल सैनी,पशुपालन विभाग के एसडीओ डा ऋषिपाल,बीईओ अशोक कादयान,एआईपीआरओ डॉ अश्विनी शर्मा,रेड क्रॉस सोसायटी के सहायक सचिव पवन शर्मा,जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विभोर कुमार,जेई लोकेश कुमार,लोक निर्माण विभाग के एसडीओ अजय कुमार,नपा जेई रोहित लोहचब,चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार,एसईपीओ सत्यवान अहलावत सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed