{"_id":"669710bbecdc2aa3a0090c87","slug":"fair-organized-at-baba-johad-temple-in-lowa-khurd-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108627-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द में बाबा जोहड़ वाले मंदिर पर लगा मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: लोवा खुर्द में बाबा जोहड़ वाले मंदिर पर लगा मेला
Wed, 17 Jul 2024 06:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 17 Jul 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 62 : भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। गांव लोवा खुर्द में बाबा जोहड़ वाले का भंडारा व मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान गांव के मंदिर में हरियाणवीं रागिनी कार्यक्रम हुए।
कलाकारों ने हरियाणवीं रागिनी सुनाकर ग्रामीणों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम में कलाकार सुरेंद्र कुमार गिगनाऊ, नरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ अनेक रागिनी प्रस्तुत करके समां बांध दिया। भंडारे में सैंकड़ों की संख्या में न केवल बच्चों, पुरुषों बल्कि युवाओं और महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में काफी संख्या में लोगों ने खरीदारी की। झूलों का भी आनंद लिया।लोवा खुर्द गांव में बाबा जोहड़ वाले की मान्यता है। कार्यक्रम में भारतीय शैली कुश्ती संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पार्षद जितेंद्र राठी मौजूद रहे। उन्होंने भंडारे में 11 हजार की राशि और मंदिर के लिए 20 एलईडी लाइट भेंट की। इस मौके पर प्रमोद दलाल, ईश्वर छिल्लर लडरावन, पार्षद मोहित राठी, अमन कुमार, तुषार राठी, आयुष लाला, विलियम जून सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
-