फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Fair Bimeshwari Berry's mother was played by Jaykaron

मां भीमेश्वरी के जयकारों से गूंजा बेरी मेला

Wed, 01 Oct 2014 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, झज्जर बहादुरगढ़ Updated Wed, 01 Oct 2014 01:07 AM IST
विज्ञापन
Fair Bimeshwari Berry's mother was played by Jaykaron
बेरी स्थित मां भीमेश्वरी देवी मंदिर के मेले की छटा देखते ही बन रही हैं। हर ओर मां के जयकारे के बीच भक्तों की भीड़ दिख रही हैं।
विज्ञापन


बच्चा हो या बड़ा, बुजुर्ग हो या महिला हर कोई मां के दर्शनों के लिए लालायित दिख रहा हैं। मंगलवार को छठे नवरात्र के दिन देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं की भीड़ यहां देखने को मिली हैं।

मेले के चलते बेरी के मुख्य बाजार के अलावा गलियों ने भी बाजार का रूप ले लिया हैं। जिससे लोग यहां जमकर खरीदारी कर रहे हैं।

माता को दिन के समय में एक मंदिर से दूसरे मंदिर में ले जाने और प्रात: की बेला में पुन: होने वाली इस प्रक्रिया के दौरान बनने वाले दृश्य का आनंद उठाने के लिए भक्तों की भीड़ का नजारा अलग ही प्रतीत होता हैं।
विज्ञापन


सप्तमी व अष्टमी रहते विशेष दिन
मां भीमेश्वरी देवी मेले के सप्तमी व अष्टमी के दिन देशभर से लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। किसी भी प्रकार की अनहोनी की घटना नहीं हो इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा मेला परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में है। यातायात एवं अन्य पहलुओं को लेकर भी किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। लोगों के लिए पार्किंग की भी अलग से व्यवस्था की गई है।

सुरक्षा की दृष्टि से पूरे भीमेश्वरी देवी मेले की चारों ओर से घेराबंदी की गई है। मेले में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगभग 150 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गयी है।

मेले की सुरक्षा के लिए लगभग 1000 पुलिस कर्मचारी व अधिकारी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात है। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे बेरी कस्बे को चारों तरफ से नाकाबंदी किया गया है।

उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग से पुलिस बल बेरी में ही रिजर्व रखा गया है। पूरा मेला इलाका में असामाजिक व शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी के लिए सादे कपड़ों में भी पुलिस कर्मचारी तैनात रहेंगे।


ताकि मेले में चेन स्नेचिंग आदि घटनाओं को रोका जा सके। पूरे मेला क्षेत्र के चारों तरफ पुलिस की ओर से करीब 19 नाके भी लगाये गये हैं।

मेले में आए रोहतक निवासी विजय ने बताया कि बेरी के माता मंदिर में पिछले दस वर्षों से अपने परिवार के साथ आ रहा हूं।

दिल्ली निवासी अनिल ने बताया कि बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का मंदिर विश्व में प्रसिद्ध यहां देश के कोने -कोने से श्रद्धालु आते हैं।

हम भी अपने बुजुर्गों के साथ आए थे और अब परिवार के साथ हर छठे महीने में मां के दरबार में माथा टेकने के लिए आते हैं।
 अजय गोयल ने बताया कि मां के दरबार में आने से शांति मिलती है। मां के दरबार में सच्ची श्रद्धा से जो भी आता है। मां उसे पूरी करती है।

झज्जर से आए सुरेश ने बताया कि अपने बुजुर्गों के साथ बचपन से आ रहे है। मां के दरबार में पहले व्यवस्था प्रशासन ने ठीक कर दी है, मंदिर के पीछे जोहड़ के घाट भी पक्के करवा दिए गए हैं। जो कि देखने में काफी अच्छा लगता हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed