{"_id":"69e2187408c6179c2304f9fb","slug":"factory-waste-has-become-a-nuisance-for-the-city-entrepreneurs-are-being-made-aware-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122926-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरियों का वेस्ट शहर के लिए बना नासूर, उद्यमियों को किया जा रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फैक्टरियों का वेस्ट शहर के लिए बना नासूर, उद्यमियों को किया जा रहा जागरूक
Fri, 17 Apr 2026 04:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 17 Apr 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-56: बहादुरगढ़ के छोटूराम नगर में पड़ा प्लास्टिक वेस्ट। स्रोत नगर परिषद
फोटो-56
-इधर-उधर न फेंके कूड़ा, उद्यमियों से मांगा स्वच्छता में सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला फैक्टरी वेस्ट अब शहर के लिए नासूर बनता जा रहा है। सड़कों के किनारे और खाली प्लाटों में डाले जा रहे कूड़े से न केवल गंदगी फैल रही है बल्कि आग जैसी घटनाओं को भी जन्म दे रहा है। इसको देखते हुए औद्योगिक संगठनों ने अब उद्यमियों को जागरूक करने का अभियान शुरू किया है।
बहादुरगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की ओर से एमआईई पार्ट-ए और पार्ट-बी में स्थित सभी फैक्टरी मालिकों से अपील की गई है कि वे अपने उद्योगों से निकलने वाले वेस्टेज, कूड़े-कचरे और अन्य अपशिष्ट पदार्थों को इधर-उधर न फैलाएं। उन्हें निर्धारित स्थानों या कूड़ेदान में ही डालें ताकि क्षेत्र की स्वच्छता और पर्यावरण संतुलन बनाए रखा जा सके।
बहादुरगढ़ से हर रोज कई टन फैक्टरी वेस्ट निकलता है जिसे अक्सर खुले में डाल दिया जाता है। यह कचरा धीरे-धीरे कबाड़ का रूप ले लेता है और फिर उसमें आग लगने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हाल ही में छोटूराम नगर में फैक्टरी वेस्ट के कबाड़ में आग लगने से एक युवक की मौत भी हो चुकी है जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
हरियाणा राज्य औद्योगिक संरचना विकास निगम के एजीएम विरेंद्र कादियान ने बताया कि यदि समय रहते इस समस्या पर नियंत्रण नहीं किया गया तो यह शहर के लिए और भी बड़ा खतरा बन सकती है। उन्होंने उद्यमियों से कहा है कि जब भी कचरा अधिक मात्रा में एकत्रित हो जाए तो उसके उठान के लिए अधिकृत व्यक्ति से संपर्क करें। निगम की ओर से एक कंपनी को अधिकृत कर रखा है। फैक्टरी संचालक उनसे संपर्क करके कचरे का समय पर उचित निस्तारण करवाएं।