फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   External intervention in Maths class XII examination, four imitators caught

बारहवीं के गणित की परीक्षा में रहा बाहरी हस्तक्षेप, चार नकलची पकड़े

Thu, 12 Mar 2020 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
External intervention in Maths class XII examination, four imitators caught
External intervention in Maths class XII examination, four imitators caught - फोटो : Jhjhar
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से बुधवार को बारहवीं कक्षा की गणित विषय की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा के दौरान जिले के ग्रामीण क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप दिखाई दिया। जबकि उड़नदस्तों ने चार परीक्षार्थियों को अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए पकड़ा। उड़नदस्तों ने चारों विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए हैं। बारहवीं कक्षा की परीक्षा के लिए जिले में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर 10009 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं। बुधवार को एसडीएम के उड़नदस्ते ने बेरी के परीक्षा केंद्र पर एक नकलची पकड़ा। जबकि यहां पर बोर्ड के चेयरमैन के उड़नदस्ते ने भी एक नकलची पकड़ा है। बादली के परीक्षा केंद्र में एसडीएम के उड़नदस्ते ने एक परीक्षार्थी को व बहादुरगढ़ में जिला शिक्षा अधिकारी के उड़नदस्ते ने एक नकलची का यूएमसी बनाया है।
विज्ञापन

पुलिस जवानों को करनी पड़ी कड़ी मशक्कत
परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए संबंधित पुलिस थानों से पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। लेकिन बाहरी हस्तक्षेप को रोकने के लिए पुलिस के जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जब भी परीक्षा केंद्र पर कोई उड़नदस्ता पहुंचता था उस समय परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों के साथ आए लोग चिल्लाने लगते थे। जिससे परीक्षा दे रहे विद्यार्थी सावधान हो जाएं। परीक्षा केंद्रों पर लोग दीवारों को फांद कर और छतों पर चढ़कर नकल फेंकते नजर आए।
विज्ञापन

पुलिस सुरक्षा के बीच जमा कराई उत्तर पुस्तिकाएं
जिले भर के परीक्षा केंद्र प्रभारी परीक्षा संपन्न होने के बाद झज्जर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बनाए गए प्रश्न पत्र केंद्र में उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराने के लिए पहुंचे। उनके साथ पुलिस के जवान भी मौजूद थे। वहीं स्कूल में भी पुलिस सुरक्षा के बीच उत्तर पुस्तिकाएं जमा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की ओर से नकल रहित परीक्षा कराने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में बुधवार को बेरी में दो, बहादुरगढ़ व बादली में एक-एक नकलची पकड़ा गया है। चारों के यूएमसी बना दिए गए हैं।
सुनीता देवी, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed