फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Extension of cancellation of train services due to heavy rains in Jammu division

Jhajjar-Bahadurgarh News: जम्मू मंडल में भारी बारिश के कारण रेलसेवाओं के रद्दीकरण में विस्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Extension of cancellation of train services due to heavy rains in Jammu division
फोटो : 26रेवाड़ी रेलवे स्टेशन का दोपहर का दृश्य। संवाद
रेवाड़ी। उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में भारी बारिश और तकनीकी कारणों के चलते कठुआ-माधोपुर (पंजाब) ब्रिज संख्या 17 पर समस्या उत्पन्न होने के कारण कई रेलसेवाओं का रद्दीकरण जारी है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार प्रभावित रेलसेवाओं के रद्दीकरण व आंशिक रद्दीकरण की अवधि अब आगामी आदेशों तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

इस संबंध में रद्द की गई मुख्य रेलसेवाओं में गाड़ी संख्या 14661 बाडमेर-जम्मूतवी, 14662 जम्मूतवी-बाडमेर, 19107 भावनगर टर्मिनस-शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन और 19108 शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस शामिल हैं। इन सभी सेवाओं का संचालन अगले आदेशों तक स्थगित रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाओं में 19027 बांद्रा टर्मिनस-जम्मूतवी, 19028 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनस, 19415 साबरमती-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा, 19416 श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा-साबरमती, 14803 भगत की कोठी-जम्मूतवी, 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी, 19223 साबरमती-जम्मूतवी और 19224 जम्मूतवी-साबरमती शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सेवाओं को निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन से ही चलाया जाएगा, जबकि बीच के हिस्से आंशिक रूप से रद्द रहेंगे। रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय रद्द और आंशिक रूप से रद्द रेलसेवाओं की जानकारी अवश्य लें।

साथ ही, वे समय पर स्टेशन पहुंचें और यात्रा से संबंधित अपडेट के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें। अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्थिति सामान्य होने पर सभी सेवाओं को पुनः संचालित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed