फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Expression is not limited to art exhibitions only.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कलानौर में मोबाइल विक्रेता को बाइक सवार युवकों ने सीने व पेट में गोली मारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Expression is not limited to art exhibitions only.
सीसीटीवी फुटेज में मुकेश दुकानदार को गोली लगने की बताता हुआ।
कलानौर(रोहतक)। रविवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार तीन युवकों ने रास्ता रोककर कस्बे के मोबाइल विक्रेता मुकेश को सीने में दिल के पास और पेट में गोली मार दी। घायल ने पड़ोस के दुकानदार के पास जाकर वारदात की जानकारी दी। गंभीर हालत में दुकानदार को पीजीआई में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

हमलावरों के तार चरखी-दादरी के गांव बौंद कलां से जुड़े बताए गए हैं। देर रात तक पुलिस दबिश दे रही थी। पुलिस के मुताबिक कलानौर के वार्ड नंबर 15 निवासी मुकेश ने बस स्टैंड सामने मोबाइल की दुकान कर रखी थी। रात करीब 8 बजकर 56 मिनट पर मुकेश अपने दो दोस्तों के साथ जलघर वाली गली में जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक और मुकेश का रास्ता रोक लिया। किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। तभी बाइक सवार युवकों बाइक से ही गोली चला दी। मुकेश को एक गोली दिल के पास लगी तो दूसरी पेट में लगी। मुकेश के साथी मौके से जान बचाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश भी रोहतक-भिवानी रोड पर भागकर पहुंचा और परचून कैंटीन संचालक संजय को बताया कि उसे दो जगह गोली लगी है। संजय उसे तत्काल कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले गया जहां से पीजीआई रैफर कर दिया।
...
सरेआम फायरिंग से कस्बे में दहशत का माहौल
सरेआम वारदात से कस्बे में दहशत का माहौल है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सूचना मिलते ही कलानौर थाना प्रभारी सतपाल सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे। साथ ही सीआईए टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

....
वर्जन
पुलिस जांच में पता चला है कि हमलावर बौंद कलां के रहने वाले हैं। पुलिस की एक टीम देर रात बौंदकलां पहुंची लेकिन आरोपी हाथ नहीं आ सके। कलानौर थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि वारदात की जांच पड़ताल कर रहे हैं। घायल के बयान पर एफआईआर दर्ज किया जाएगा। हमलावरों को पकड़ने का प्रयास कर रहे हैं। -इंस्पेक्टर सतपाल सिंह, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article