फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Expressed happiness over awarding Bharat Ratna to former CM Karpoori Thakur

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने पर जताई खुशी

Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 28 Jan 2024 03:16 AM IST
विज्ञापन
Expressed happiness over awarding Bharat Ratna to former CM Karpoori Thakur
झज्जर। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दलित, शोषितों की आवाज स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर को देश का सर्वोच्च भारत रत्न सम्मान दिए जाने पर पिछड़ा वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारत सरकार का आभार जताया है। झज्जर के तलाव रोड स्थित सैन समाज धर्मशाला व मंदिर में सैन समाज की बैठक हुई। इसमें पिछड़ा वर्ग के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया। जांगिड़ समाज जिला अध्यक्ष मनमोहन ने कहा कि दलित, शोषितों की आवाज पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर दलित शोषित व पिछडों के मसीहा थे। उन्होंने जीवनभर पिछडों को अधिकार दिलाने के लिए अपनी आवाज बुलंद रखी और पिछडों को आरक्षण दिया। इस अवसर पर गोविंद सेन, देवेंद्र सेन, रायसिंह, महेंद्र सैन ढाकला, लछुराम, महावीर प्रसाद,, धर्मवीर नंबरदार सुलोधा, मुकेश नंबरदार, सूबेदार जगबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed