{"_id":"674e0cc3c1d7c4df020bd6b4","slug":"examination-will-be-held-in-schools-on-december-4-under-parakh-national-survey-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-116125-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत 4 दिसंबर को होगी स्कूलों में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत 4 दिसंबर को होगी स्कूलों में परीक्षा
Tue, 03 Dec 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 03 Dec 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। जिले के राजकीय, राजकीय एडिड, प्राइवेट स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय के तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की चार दिसंबर को परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत परीक्षा का आयोजन हाेगा।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की तरफ से इसके लिए सभी जिला परियोजना संयोजकों व जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा कौशल पर आधारित होगी। यह सर्वेक्षण नई शिक्षा नीति के तहत करवाया जा रहा है। परीक्षा को लेकर 97 फील्ड पर्यवेक्षकों को दो दिवसीय ट्रेनिंग दी गई है। वहीं 97 ऑर्ब्जवर की भी ड्यूटी लगाई गई है। इसमें 107 को रिजर्व रखा गया है।
इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता, विद्यार्थियों की समझ व गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान सहित विभिन्न क्षेत्र और भाषा में उनकी दक्षता को जानना है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद ने चयनित विद्यालयों के मुखिया को आदेश दिए हैं कि 4 दिसंबर को विद्यालय खुले रहें और पर्यवेक्षण के अतिरिक्त कोई अन्य कार्यक्रम नहीं करवाया जाए। वहीं स्कूल मुखिया सुनिश्चित करेंगे कि पर्यवेक्षण के दौरान तीसरी, छठी व नौवीं का कोई भी विद्यार्थी गैर-हाजिर न हो।
विज्ञापन
यह रहेगा पैटर्न
चार दिसंबर को तीसरी कक्षा के लिए लेंग्वेज, मैथ व ईवीएस की परीक्षा होगी। इसी प्रकार छठी व नौवीं में लेंग्वेज, मैथ, साइंस या सामाजिक में से किन्हीं तीन विषयों का चयन विद्यार्थी कर सकेंगे। तीसरी व छठीं कक्षा की परीक्षा का समय डेढ़-डेढ़ घंटे का रहेगा। इसके अलावा नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परीक्षा दो घंटे की होगी। परीक्षा का समय सुबह दस बजे रखा गया है।
तीसरी, छठी व नौवीं कक्षा के विद्यार्थियों की परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के तहत चार दिसंबर को परीक्षा होगी। इसको लेकर तैयारी जारी है। एफआई को दो चरण में ट्रेनिंग दी जा चुकी है।
-डॉ. जितेंद्र देसवाल, विषय विशेषज्ञ जीव विज्ञान, डाइट