फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex-servicemen know the condition of veteran Bharpa Devi

Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों ने जाना वयोवृद्ध भरपाई देवी का हाल

Mon, 22 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 22 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen know the condition of veteran Bharpa Devi
गांव कानोंदा में वयोवृद्ध वीर नारी भरपाई देवी का हालचाल जानने पहुंचे पूर्व सैनिक।
बहादुरगढ़। पूर्व सैनिक संगठन से जुड़े पूर्व सैनिकों ने रविवार को गांव कानोंदा गांव पहुंचकर अस्वस्थ चल रही वयोवृद्ध वीरनारी भरपाई देवी से मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। भरपाई देवी के पति मुंशीराम (स्वर्गीय) ने वर्ष 1962, 1965 और 1971 के युद्धों में फौज में रहकर देश रक्षा के लिए अपना फर्ज अदा किया था।
विज्ञापन

भरपाई देवी से मिलने वालों में पूर्व सैनिक संगठन के संस्थापक सूबेदार मेजर धर्मवीर कादयान भी शामिल रहे। स्वर्गीय सैनिक मुंशीराम की पत्नी 93 वर्षीय भरपाई देवी करीब दो महीने से बीमार चल रही हैं। सूबेदार मेजर धर्मवीर कादयान और दूसरे पूर्व सैनिकों को इसकी जानकारी मिली तो वे गांव कानोन्दा पहुंचे और भरपाई देवी से बातचीत। उनके पुत्र श्रीनिवास छिकारा से भी वीरनारी की सेहत के बारे में पूछताछ की और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना व्यक्त की। पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह सांखोल ने बताया कि भरपाई देवी के पुत्र श्रीनिवास भी सेना में रहकर देश के प्रति अपना धर्म निभाते रहे। करगिल व सियाचिन ग्लेशियर में हुए संघर्ष में भी वह सेना की अग्रिम पंक्ति में शामिल रहे। महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह और उनके साथी पूर्व सैनिकों व उनके परिजनों के संपर्क में रहते हैं। उनसे मिलकर सुख-दुख की बातें साझा करते हैं और समस्याओं के समाधान के लिए भी यथासंभव मदद करते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed