{"_id":"66a6ed020366c4369e091404","slug":"ex-servicemen-honored-the-families-of-martyrs-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-108895-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: पूर्व सैनिकों ने शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Mon, 29 Jul 2024 06:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:44 AM IST
विज्ञापन
सोलधा और देसलपुर गांव में शहीदों के घर जाकर परिजनों का जाना हाल, स्मारक पर जाकर दी श्रद्धांजलि
-पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी घर पहुंचे
बहादुरगढ़। पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ के पदाधिकारियों व सदस्यों ने कारगिल संघर्ष के बलिदानियों के परिजनों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना और बैठक करके पूर्व सैनिक परिवारों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया। शहीदों की वीरांगनाओं को सम्मानित किया गया।
पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी और अन्य पूर्व सैनिक रविवार को संगठन के प्रधान श्रीनिवास छिकारा के नेतृत्व में गांव सोलधा में शहीद रामफल व सिपाही रामकिशन के घर पहुुंचे। इसके अलावा गांव देसलपुर में हवलदार जयप्रकाश जून के स्मारक पर और उनके घर भी गए। सभी के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा और सिर पर पूर्व सैनिक होने का संदेश देने वाली टोपियां देखकर दोनों गांवों के ग्रामीण गौरव से भर गए। जमकर भारत माता की जय, जयहिंद और वीर बलिदानी अमर रहें के नारे लगाए गए। यहां संगठन के सभी पदाधिकारियों ने बलिदानियों के परिजनों, पड़ोसियों और अन्य ग्रामीणों से बातचीत की। उनका सुख-दुख जाना। उनसे कहा कि पूरा संगठन उनके परिवार के साथ खड़ा है। प्रधान श्रीनिवास छिकारा, संस्थापक सूबेदार धर्मवीर कादयान, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव उमेद सिंह मांडोठी, कप्तान अजीत दलाल व सह सचिव सूबेदार रणधीर सिंह तूर ने सभी पूर्व सैनिकों की मौजूदगी में तीनों वीरांगनाओं का शॉल ओढ़ा कर अभिनंदन किया। सूबेदार मेजर श्रीभगवान, सूरत सिंह कानोंदा, विजयपाल, हवलदार पवन, नायक भूपेंद्र रोहिल्ला, नेवल धनराज और मांडोठी, मुकुंदपुर, सांखोल, कनोंदा, नयागांव व कई अन्य निकटवर्ती गांव के लोग भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
-फोटो 70 : गांव सोलधा में बलिदानियों के सम्मान में इकट्ठे हुए वीर पूर्व सैनिक।