फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Ex cm Bhupender singh Hudda in Bhadurgarh, hindi news, Jhajjar-Bhadurgarh

पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना

Sat, 23 Apr 2016 01:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Sat, 23 Apr 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
Ex cm Bhupender singh Hudda in Bhadurgarh, hindi news, Jhajjar-Bhadurgarh
पूर्व सीएम हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना - फोटो : bureau

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में मजदूर, किसान व व्यापारी समेत सभी वर्ग दु:खी हैं। जनता को विकास के झूठे सपने दिखाकर सत्ता हथियाने वाली भाजपा की सरकार अब हरियाणा का विकास के बजाय विनाश करने पर तुली है। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने गांव सिद्दीपुर में हुनमान जयंती के अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही।

विज्ञापन


पूर्व सीएम हुड्डा ने शुक्रवार को गांव सिद्दीपुर में प्रधान श्रीचंद्र मान द्वारा आयोजित हनुमान जयंती समारोह में भाग लिया। वह अपने पीए परमिंदर वत्स के निवास पर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनका हाल-चाल जाना। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जनता को बरगला कर सत्ता हथियाने वाली भाजपा सरकार हर मौके पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


चुनाव से पहले सबका साथ सबका विकास का झूठा नारा देने वाले भाजपा नेता अब अपना विकास करने में लगे हैं। भाजपा का हरियाणा की जनता के हितों व प्रदेश के विकास से कोई लेना देना नहीं है। आज प्रदेश का किसान, व्यापारी, दुकानदार व कमेरा वर्ग बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। हुड्डा ने कहा कि जनता को अच्छे दिनों का सपना दिखाने वाली भाजपा की सरकार में भाजपाइयों के तो अच्छे दिन आ गए हैं, मगर जनता के बुरे दिन चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ये रहे मौजूद
बेरी से विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान, महम से विधायक आनंद सिंह डांगी, कलानोर की विधायक शकुंतला खटक भी परमिंदर वत्स के निवास पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ पहुुंचे। पूर्व नप चेयरमैन रवि खत्री, पूर्व ब्लाक समिति चेयरमैन तेजबीर दलाल, दलबीर मान, सुरेंद्र छिल्लर, ईश्वर वत्स, प्रधान जयकिशन शर्मा, कंवरभान, कप्तान सिंह, ब्लाक समिति सदस्य राजेश राजू, लीलू व आजाद सिंह सहित अनेक ग्रामीण व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed