{"_id":"66db89e27941da831e0ed934","slug":"even-after-giving-a-contract-of-35-lakhs-the-city-is-still-in-the-dark-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-113460-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 लाख का ठेका देने के बाद भी शहर अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: 35 लाख का ठेका देने के बाद भी शहर अंधेरे में
Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sat, 07 Sep 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। इस बार नगर परिषद(नप) ने शहर की स्ट्रीट लाइट मेंटेनेंस का 35 लाख रुपये सालाना का ठेका छोड़ा है। इसके बावजूद शहर के अधिकतर मुख्य मार्गों और काॅलोनियों में स्ट्रीट लाइट खराब और बंद पड़ी हैं। बार-बार मिल रही शिकायतों को देखते हुए नगर परिषद के चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने शहर की स्ट्रीट लाइट का जायजा लिया।
चेयरमैन ने रात में अपनी गाड़ी लेकर शहर के अधिकतर मुख्य मार्गों का दौरा किया। इस दौरान पाया गया कि अधिकतर लाइट बंद या खराब थीं। उन्होंने इसकी शुरुआत बस स्टैंड से मेडिकल मोड़ तक की। यहां पर कोई लाइट नहीं मिली। इसके अलावा उन्होंने बहादुरगढ़ रोड पर अग्रसेन चौक, अग्रसेन चौक से स्टेडियम, सिविल अस्पताल रोड, गुरुग्राम रोड, रेवाड़ी रोड, कुलदीप चौक से सिलानी गेट और यादव धर्मशाला तक स्ट्रीट लाइट को चेक किया। इसमें 40 प्रतिशत लाइट बंद मिलीं। बर्फखाना रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं थी।
इसके अलावा कई लाइट काफी दिनों से खराब पड़ी थी। आसपास के लोगों से भी बातचीत की। लोगों ने बताया कि स्ट्रीट लाइट को लेकर काफी दिक्कत आ रही है। इस पर चेयरमैन ने अगले सप्ताह तक अधिकतर लाइट को ठीक कराने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के बाद चेयरमैन ने ठेकेदार और लाइट निरीक्षण से बात की। ठेकेदार और लाइट निरीक्षक ने बताया कि बारिश के मौसम के कारण बार-बार लाइट खराब हो रही है। इसके चलते दिक्कत आ रही है। इन सभी लाइट को रविवार तक ठीक कर दिया जाएगा। चेयरमैन ने चेतावनी दी है कि यदि दो से तीन दिन में स्ट्रीट लाइट ठीक नहीं हुई तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
काॅलोनियों का भी करेंगे निरीक्षण
चेयरमैन जिले सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने रात को मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइट और अन्य लाइट का जायजा लिया। कुछ जगह खराब तो कुछ जगह लाइट बंद पड़ी हुई थी। अगले सप्ताह वह कॉलोनियों की स्ट्रीट लाइट चेक करेंगे।