फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Even after 36 hours, water has not drained from the main roads, people are troubled

Jhajjar-Bahadurgarh News: 36 घंटे बाद भी मुख्य मार्गों से पानी की निकासी नहीं, लोग परेशान

Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 04 May 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Even after 36 hours, water has not drained from the main roads, people are troubled
बहादुरगढ़। शुक्रवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश के 36 घंटे बाद भी शहर के मुख्य मार्गों और कॉलोनियों में पानी भरा रहा। बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के नीचे भी पानी की निकासी न होने के कारण समस्या बनी रही। इससे न केवल आमजन को बल्कि यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ई-रिक्शा चालक भी पानी में खड़े रहे और यात्रियों को रिक्शा में सवार होने में दिक्कत हुई। धर्म विहार में भी पानी निकासी की व्यवस्था के सही इंतजाम न होने के कारण सड़क पर पानी एकत्रित रहा।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ सिटी मेट्रो स्टेशन के आसपास के दुकानदार विनय कुमार, सतेंद्र शर्मा, योगेश गुप्ता, सुनील कुमार ने बताया कि अभी तो मानसून का सीजन शुरू नहीं हुआ है। यह तो बिना मौसम की बरसात हुई है। पानी की निकासी न होने के कारण यहां पर तालाब जैसे हालात बन जाते हैं। कई बार अधिकारियों से यहां पर पानी की निकासी के सही इंतजाम कराने की मांग की गई है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। मानसून सीजन में होने वाली बारिश का पानी एक से डेढ़ फुट तक हर समय भरा रहता है। शुक्रवार को हुई बारिश के 36 घंटे बाद भी यहां पर पानी भरा रहा। ई-रिक्शा चालक पानी के बीच ही डटे रहे। धर्म विहार कॉलोनी निवासी अमित कुमार, इशांत, सूरज शर्मा, रवि कुमार ने बताया कि जिस सड़क पर धर्म विहार कॉलोनी में पानी भरा है। यह मुख्य मार्ग है। इस मार्ग की स्थिति आज ही नहीं बल्कि वर्षों से ऐसी ही है। यहां पर पानी की निकासी के कोई इंतजाम नहीं है। यह पानी कई-कई दिनों तक भरा रहता है। प्रशासनिक अधिकारी भी यहां पर पानी की निकासी के लिए कोई कोशिश नहीं करते। ऐसे में कॉलोनी के लोगों के साथ-साथ यहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed