फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   ERV took the injured in a road accident to the hospital, got life support

ईआरवी ने सड़क दुर्घटना में घायल को पहुंचाया अस्पताल, मिला जीवनदान

Tue, 21 Sep 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ERV took the injured in a road accident to the hospital, got life support
घायल को अस्पताल पहुंचाने वाली 112 की टीम। - फोटो : Jhjhar
प्रदेश सरकार की ओर से कुछ ही समय पूर्व शुरू की गई डायल 112 सेवा की गाड़ी ने बाइक पर सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति के लिए वरदान साबित हुई है। डायल 112 के तहत तैनात आपातकालीन रिस्पॉन्स वाहन पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की तुरंत कार्रवाई करते से सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को जीवनदान मिला। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के परिजनों ने इसके लिए झज्जर पुलिस व डायल 112 का आभार जताया।
विज्ञापन

ईआरवी गाड़ियों पर तैनात स्टाफ के झज्जर में प्रभारी एवं जिला निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह 5:52 बजे डायल 112 पर एक व्यक्ति ने सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति के संबंध में फोन पर सूचित किया। उसने बताया कि झज्जर गुरुग्राम रोड पर गांव दादरी तोए के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और सड़क के एक साइड में गड्ढों में बेहोशी की हालत में पड़ा है। कंट्रोल रूम से मिली सूचना के आधार पर डायल 112 के तहत तैनात गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी पर तैनात सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र, मुख्य सिपाही संदीप व सिपाही कपिल की टीम सूचना मिलने के 10 मिनट के अंदर दुर्घटना स्थल पर पहुंची। सड़क के किनारे गड्ढों में एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल होने से बेहोशी की हालत में पड़ा था। घायल की पहचान रोहतक निवासी सुदामा के रूप में हुई। वह रोहतक से किसी काम के लिए बाइक पर गुरुग्राम जा रहा था। ईआरवी ने घायल व्यक्ति को सावधानीपूर्वक स्ट्रेचर पर गाड़ी में लिटाया। घायल को 10 से 12 मिनट के अंदर सामान्य अस्पताल झज्जर पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति होश में आया। जिसके पश्चात उसके परिजनों को सूचित किया गया। सूचना मिली तो घायल व्यक्ति के परिजन अस्पताल पहुंच गए। घायल को सकुशल पाकर उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed