{"_id":"6657b95fc692f3173f01f734","slug":"erv-deployed-for-security-of-inld-councilor-mohit-rathi-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-107633-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो पार्षद मोहित राठी की सुरक्षा में लगाई ईआरवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: इनेलो पार्षद मोहित राठी की सुरक्षा में लगाई ईआरवी
Thu, 30 May 2024 04:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 30 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ। इंडियन नेशनल लोकदल के नगर पार्षद मोहित राठी को एक दिन पहले व्हाट्स एप कॉल कर जान से मारने की धमकी दी गई थी। पुलिस की ओर से उनकी सुरक्षा में इआरवी तैनात कर दी गई है। पुलिस मामले को सुलझाने में जुटी हुई है। जिस नंबर से धमकी दी गई उसके आगे +92 कंट्री कोड लगा था। इसे पाकिस्तान का बताया जा रहा है।
धमकी देने वाले ने मोहित को नफे सिंह राठी के परिवार से दूर रहने की हिदायत दी है। सोमवार दोपहर को एक व्हाट्सएप कॉल मोहित के फ़ोन पर आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम तो नहीं बताया, लेकिन इतना जरूर कहा कि थोड़े दिनों में नतीजा दिखा देंगे। मोहित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। मोहित की सुरक्षा में पुलिस की ओर से ईआरवी तैनात की गई है। मोहित वार्ड पार्षद होने के नाते सामाजिक कार्यों में लगे रहते है। मोहित को वार्ड 13 ने इनेलो की टिकट पर पार्षद चुना था। नफे सिंह के परिवार से उसके पारिवारिक संबंध हैं।
वर्जन
वार्ड 13 के पार्षद मोहित राठी को मिली जान से मारने की धमकी केस की जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आई है वह पाकिस्तान का बताया गया है। मोहित की सुरक्षा में पुलिस की ओर से ईआरवी तैनात की गई है।
विज्ञापन
धर्मवीर सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।