फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Entrepreneurs demand extension of metro till Sampla toll, transportation will be easy

Jhajjar-Bahadurgarh News: उद्यमियों की सांपला टोल तक मेट्रो विस्तार की मांग, सुलभ होगा परिवहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs demand extension of metro till Sampla toll, transportation will be easy
फोटो-58 : विपिन बजाज - फोटो : samvad
-उद्यमी बोले- सांपला तक मेट्रो आएगी तो लाखों श्रमिकों को दिल्ली से बहादुरगढ़ व सांपला तक पहुंचना होगा आसान
विज्ञापन




बहादुरगढ़। शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से सांपला टोल तक दिल्ली मेट्रो के विस्तार की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। बहादुरगढ़ के उद्यमियों का कहना है कि यदि मेट्रो का विस्तार सांपला तक किया जाता है तो इससे पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और लाखों श्रमिकों को राहत मिलेगी।

उद्यमियों के अनुसार बहादुरगढ़ औद्योगिक दृष्टि से तेजी से विकसित हो रहा शहर है। यहां करीब 15 हजार छोटी-बड़ी फैक्टरियां संचालित हैं जिनमें लगभग पांच लाख श्रमिक कार्यरत हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा दो से तीन हजार फैक्टरी संचालक और उच्च पदों पर कार्यरत कर्मचारी भी प्रतिदिन दिल्ली से बहादुरगढ़ आते-जाते हैं। वर्तमान में अधिकांश लोग निजी वाहनों या अन्य साधनों पर निर्भर हैं जिससे राजमार्गों पर दबाव बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्यमियों का कहना है कि मेट्रो का विस्तार यदि ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन से सांपला टोल तक कर दिया जाता है तो इससे बहादुरगढ़ के साथ-साथ सांपला, रोहद, दहकोरा और आसौदा जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी से औद्योगिक क्षेत्रों तक अंतिम मील संपर्क मजबूत होगा और कुशल जनशक्ति को यहां काम करने के लिए आकर्षित करना भी आसान हो जाएगा।

उद्यमियों ने सरकार से मांग की है कि औद्योगिक क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मेट्रो विस्तार की योजना को प्राथमिकता दी जाए, ताकि बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्रों का औद्योगिक विकास और अधिक गति पकड़ सके।
बोले उद्यमी...

बहादुरगढ़ में हजारों फैक्टरियां संचालित हैं और बड़ी संख्या में श्रमिक रोजाना आवागमन करते हैं। मेट्रो यदि सांपला तक बढ़ाई जाती है तो श्रमिकों को सुरक्षित और सस्ता परिवहन मिलेगा। इससे उद्योगों को भी कुशल श्रमिक आसानी से मिल सकेंगे और क्षेत्र का विकास तेज होगा।

----प्रवीण गर्ग



दिल्ली से बहादुरगढ़ आने वाले उद्योग संचालकों और कर्मचारियों के लिए मेट्रो सबसे सुविधाजनक साधन है। यदि इसे सांपला तक बढ़ाया जाए तो रोहद, दहकोरा और आसौदा के औद्योगिक क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा और सड़क यातायात का दबाव कम होगा।

-----विपिन बजाज



मेट्रो विस्तार से औद्योगिक क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे पर्यावरण को भी फायदा होगा क्योंकि लोग निजी वाहनों की बजाय मेट्रो का उपयोग करेंगे। सरकार को इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करना चाहिए।


-----अशोक मित्तल



फोटो-58 : विपिन बजाज

फोटो-59 : अशोक मित्तल

फोटो-60 : प्रवीण गर्ग

फोटो-61 : बहादुरगढ़ के सांखोल गांव के पास विस्तार के लिए छोड़ी गई मेट्रो लाइन। संवाद

फोटो-58 : विपिन बजाज

फोटो-58 : विपिन बजाज- फोटो : samvad

फोटो-58 : विपिन बजाज

फोटो-58 : विपिन बजाज- फोटो : samvad

फोटो-58 : विपिन बजाज

फोटो-58 : विपिन बजाज- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed