{"_id":"693f22a1f26fdccb490d27a8","slug":"ensure-strict-adherence-to-grap-4-rules-dc-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129442-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रैप-4 नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रैप-4 नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें : डीसी
विज्ञापन
14jjrp01- शहर में पानी का छिड़काव करता टैंकर। स्रोत-प्रचार विभाग
झज्जर। जिले में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के चौथे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने बताया कि ग्रैप-4 का मुख्य उद्देश्य वायु प्रदूषण को त्वरित रूप से नियंत्रित करना व आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि इस दौरान प्रशासन, उद्योग, निर्माण एजेंसियों व नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है कि नियमों की सख्त पालना सुनिश्चित की जाए। वह अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी रखें। उल्लंघन पर त्वरित कार्रवाई करें व आवश्यक नियंत्रणात्मक कदम प्रभावी रूप से लागू करें।
आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा के दृष्टिगत नागरिक विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग, अस्वस्थ व्यक्ति अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें। सार्वजनिक परिवहन, कार-पूलिंग व वैकल्पिक साधनों का अधिक उपयोग करें।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील की कि वे प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें ताकि वायु गुणवत्ता में शीघ्र सुधार लाया जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रैप-4 प्रावधानों के उल्लंघन पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।