{"_id":"67521bb79b2e4fdc380f6459","slug":"encroachment-removed-from-railway-road-main-market-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-111479-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड, मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे रोड, मुख्य बाजार से हटाया गया अतिक्रमण
Fri, 06 Dec 2024 03:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 06 Dec 2024 03:01 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 66 : दुकानदारों से अतिक्रमण न करने की अपील करते यातायात पुलिस निरीक्षक विकास कुमार। स्रोत
बहादुरगढ़। यातायात पुलिस और नगर परिषद की संयुक्त टीम ने वीरवार को एक बार फिर रेलवे रोड से अतिक्रमण हटवाया। साथ ही दुकानों के आगे अवैध रूप से रखे सामान को जब्त किया। पुलिस ने सड़क पर बेतरतीब ढंग से खड़ी तीन गाड़ियों को भी इंपाउंड किया।
टीम की इस कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध भी किया, मगर टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी। अधिकारियों ने दुकानदारों को चेताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे में कोई भी दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान न रखे। ऐसा करने पर न केवल चालान किया जाएगा, बल्कि सामान भी जब्त किया जाएगा। अतिक्रमण हटाओ टीम में यातायात पुलिस से निरीक्षक विकास कुमार व नगर परिषद से सफाई निरीक्षक सुनील हुड्डा सहित काफी संख्या में कर्मचारी शामिल रहे।
यह अभियान शाम 3 से 4 बजे तक चलाया गया। बहादुरगढ़ का रेलवे रोड करीब 60 फीट चौड़ा है, मगर अतिक्रमण के चलते यह सिकुड़ता जा रहा है। शाम के समय तो यह समस्या और गहरा जाती है। नगर परिषद और यातायात पुलिस अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाती है, मगर दुकानदार फिर से अतिक्रमण करते हैं। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने सड़कों पर खड़ी गाड़ियों के चालान भी किए।