फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Encounter between animal smugglers and police in Sonepat, four arrested

Jhajjar-Bahadurgarh News: सोनीपत में पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़, चार दबोचे

Tue, 22 Aug 2023 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
Encounter between animal smugglers and police in Sonepat, four arrested
बहादुरगढ़। भापड़ौदा गांव के पास सोमवार अलसुबह पशु तस्कर कैंटर से पुलिस नाका तोड़कर भाग निकले। झज्जर पुलिस ने पीछा किया तो सोनीपत के हरसाना खुर्द गांव में पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें पुलिस ने चार तस्करों को काबू किया। इनके पास से पुलिस को पत्थर, ईंट और अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से सात पशुओं को मुक्त कराया है। आरोपी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बगरा गांव के रहने वाले हैं। आसौदा थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन



रविवार देररात पुलिस को भापड़ौदा गांव से पशु तस्करों की आवाजाही की सूचना मिली। इस पर नाका लगाया गया। सोमवार अल सुबह जैसे ही तस्करों का कैंटर नाके पर पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन तस्कर नाका तोड़ते हुए निकल गए। पुलिस ने तुरंत अन्य थानों की टीमों को सूचित किया और पशु तस्करों को पीछा शुरू कर दिया। बहादुरगढ़ से होते हुए पशु तस्कर सोमवार सुबह 3:54 मिनट पर सोनीपत के हरसाना खुर्द गांव में पहुंचे। यहां पर पुलिस का आमना-सामना हुआ। तस्करों ने अपनी गाड़ी से पुलिस की गाड़ी में बैक करते हुए टक्कर मार दी और पथराव के साथ फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। कुछ ही मिनटों में पुलिस ने चारों पशु तस्करों को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए आरोपियों में गुरफान, आसिफर, मुर्सुलिन और शाहदाब खान हैं। सभी मुजफ्फरनगर के तितावी थानाक्षेत्र के बगरा गांव के रहने वाले हैं। पशु तस्करों का पीछा करने में आसौदा थाना, सीआईए झज्जर व एंटी नारकोटिक सेल (एएनसी) शामिल रहे। पुलिस की करीब दर्जन भर गाड़ियां आरोपियों का पीछा करने में जुटी रहीं। बताया गया है कि मुठभेड़ में पुलिसकर्मियों व आरोपियों को चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक गाय, तीन भैंस, एक बछड़ा व दो कटड़े मुक्त करवाए हैं। आरोपियों के कब्जे से ईंट, पत्थर और रॉड भी मिले हैं। पुलिस ने एंटी नारकोटिक सेल के एएसआई जयभगवान की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन








पशु तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थीं। पशु तस्करों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इनमें पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया है। चारों उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं। पशुओं को मुक्त कराया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इनसे अन्य कई वारदात के खुलासे होने की संभावना है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-डॉ. अर्पित जैन, एसपी, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed