{"_id":"671bde530beb20a8bb0a8126","slug":"employment-fair-in-iti-on-28th-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-110709-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में रोजगार मेला 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: आईटीआई में रोजगार मेला 28 को
Fri, 25 Oct 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। आईटीआई से पास आउट प्रशिक्षुओं को रोजगार/अप्रैंटिस के अवसर दिलाने के लिए शहर में झज्जर रोड पर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 28 अक्तूबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में कुमार परसिजन प्राइवेट लिमिटेड, सेगा इंडस्ट्रीज, सोमानी इंडस्ट्रीज आदि संस्थान हिस्सा ले रहे हैं। इस आयोजन में व्यक्तिगत साक्षात्कार लेकर रोजगार अप्रैंटिस के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बहादुरगढ़ की प्रिंसिपल मायामंती ने बताया कि हरियाणा में स्थित अन्य सभी आईटीआई कॉलेजों को इस आयोजन के बारे में अवगत करा दिया गया है ताकि अधिक से अधिक अभ्यर्थी इस अवसर का लाभ उठा सकें। इच्छुक प्रार्थी अपने मूल प्रमाण पत्र जैसे मैट्रिक व आईटीआई मार्कशीट, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो व स्वयं का बायोडेटा लेकर सोमवार सुबह 10 बजे पहुंच सकते हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई पास कर चुके छात्रों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला लगाया जाता है।
विज्ञापन