फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   employes on strik

कर्मचारियों की क्रमिक भूख हड़ताल शुरू

Wed, 24 May 2017 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर Updated Wed, 24 May 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका कर्मचारी संघ से संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद के कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। कर्मचारियों ने कहा कि यदि इनकी मांगें नहीं मानी जाती हैं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

नप के गेट पर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे जिला प्रधान राजेंद्र सिंह, राजपाल, अमित, लीलाराम, राकेश, सुनील, धर्मपाल, राजेश, सरोज देवी, पिंकी, शीला, सुनीता, सावित्री, शकुंतला, इंद्रो, गीता आदि कर्मचारियों के बीच सर्व कर्मचारी संघ से राजेंद्र सिंह, बंसीलाल समेत अन्य पदाधिकारी पहुंचे।
विज्ञापन

जिला प्रधान राजेंद्र सिंह ने बताया कि भाजपा ने चुनाव से पहले कर्मचारियों से कई वायदे किए थे। मगर सरकार बनने के बाद भाजपा ने अपना एक भी वादा नहीं निभाया। जिस कारण मजबूरन कर्मचारियों को हड़ताल का सहारा लेना पड़ रहा है। लेकिन अब कर्मचारियों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर सरकार ने जल्द कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो 8 और 9 जून को शहर में झाडू़ प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही 11 जून को करनाल में होने वाली आक्रोश रैली में बढ़ चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ ने सरकार से ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, 15 हजार नियमित सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने, समान काम समान वेतन देने, सफ ाई से संबंधित औजार उपलब्ध करवाने व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लॉट देने की मांग की।

हड़ताल के दौरान सर्व कर्मचारी संघ जिला वरिष्ठ उप-प्रधान बंसीलाल, ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, एआइर्यूटीयूसी के उप-प्रधान लालजी, हरियाणा फायर कर्मचारी संघ से नवीन डागर, पवन, मनीष, प्रदीप, पार्षद युवराज छिल्लर, सुनील चोपड़ा, सीनू, बिजेंद्र सैनी, राजबीर, जोगेंद्र, धर्मराज सहित विभिन्ना विभागों के कर्मचारियों ने मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed