फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Employees reached SDM office demanding salary hike

Jhajjar-Bahadurgarh News: वेतन वृद्धि की मांग को लेकर कर्मचारी पहुंचे एसडीएम कार्यालय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Employees reached SDM office demanding salary hike
फोटो नंबर 71: कामकाज रोक कर तीसरे दिन सुबह कंपनी के बाहर धरने प्रदर्शन पर बैठे कर्मचारी। संवाद - फोटो : पूर्व हवलदार एवं दिव्यांग राजेश कुमार मलिक।
बादली। ईस्माईलपुर रोड स्थित बायोगैस प्लांट पर कर्मचारियों ने तीसरे दिन की शुरुआत भी हड़ताल के साथ की। दोपहर बाद सभी कर्मचारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे और कंपनी प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत के बाद कंपनी प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच बातचीत हुई तो कर्मचारियों ने काम पर लौटने पर सहमति दी। कंपनी प्रबंधक और कर्मचारियों के बीच बातचीत में कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को अतिरिक्त बोनस दिए जाने का आश्वासन दिया गया है। आश्वासन मिलने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस लेकर कामकाज शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एसडीएम कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों में बलवान, रविंद्र, विनय , महेश और सुनील ने बताया कि वह कंपनी में पिछले ढाई सालों से काम कर रहे हैं लेकिन उनकी तनख्वाह नहीं बढ़ाई जा रही। बार-बार मांग करने के बाद भी कंपनी प्रबंधक की तरफ से उनका वेतन नहीं बढ़ाया जा रहा। एसडीएम विशाल कुमार ने कर्मचारियों की मांगों पर संज्ञान लेते हुए कंपनी प्रबंधन को भी मौके पर बुलाया और दोनों के बीच वेतन वृद्धि को लेकर सहमति हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed