{"_id":"66a1aafdce70f6e78409ccfa","slug":"employees-doing-commendable-work-will-be-honored-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112186-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का होगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: सराहनीय कार्य करने वाले कर्मियों का होगा सम्मान
Thu, 25 Jul 2024 07:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। डीसी शक्ति सिंह ने झज्जर जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज वर्कशाप परिसर में 15 अगस्त को मनाए जाने वाले जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सराहनीय कार्य करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के नॉमिनेशन छह अगस्त को सायं 5 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं।
डीसी ने कहा कि समारोह से संबंधित अंतिम रिहर्सल 13 अगस्त को रोडवेज वर्कशाप में आयोजित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल की साफ-सफाई, सौंदर्यकरण, साज-सज्जा, स्वागत गेट, आसपास की सड़कों की मरम्मत, स्टेज प्रबंधन, मार्च पास्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। बैठक में एडीसी सलोनी शर्मा, डीएफओ विपिन कुमार सिंह, एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक, डीएमसी परवेश क़ादियान, एसीपी संजय कुमार, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, डिप्टी सीईओ निशा तंवर, डिप्टी सीएमओ डाॅ. टीएस बागड़ी, डीआईपीआरओ सतीश कुमार, डीएफएससी आदित्य कौशिक, डीईओ राजेश कुुमार, डीएसओ ललिता मलिक, एएफएसओ अमरजीत सिंह मौजूद रहे।