फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Embracing women's jewelery and cash

महिला को बातों में उलझाकर आभूषण और नकदी ले उड़े युवा

Fri, 13 Aug 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Embracing women's jewelery and cash
बहादुरगढ़। शहर में झज्जर रोड स्थित मोहन नगर के एक घर पहुंचे तीन युवकों ने महिला को बातों में उलझाकर लाखों रुपये के गहने और और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहन नगर निवासी सरोज के पति रविंद्र सिंह शहर में झज्जर रोड पर रोलिंग शटर के नाम से दुकान चलाते हैं। बुधवार को दिन में वह अपनी दुकान में थे और उनकी पत्नी सरोज घर पर अकेली थीं। रविंद्र ने बताया कि दिन में करीब डेढ़ बजे 19-20 साल के तीन युवक उनके घर आए। तीनों ने मास्क लगा रखे थे। युवकों ने उसकी पत्नी को बातों में उलझा कर काफी देर तक सुख-दुख के अलावा शहर, समाज की बातें करते रहे। सरोज ने युवकों के इस तरह का होने के बारे में सोचा भी नहीं था। वह कुछ मिनट के लिए किसी काम के लिए घर में ही इधर-उधर हुई तो युवकों ने उनके घर से लाखों का माल ले उड़े।
विज्ञापन

रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि युवक उनके घर से सोने की एक अंगूठी, सोने की एक चेन, कानों के बाले और 60-70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि पत्नी सरोज छोटा-मोटा काम निपटाकर बाहर आई तो युवक गायब मिले। कुछ देर बाद वह घर में अंदर गई तो सामान बिखरा पड़ा था। जेवर आदि गायब थे। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed