{"_id":"69504992262e59f1a9084491","slug":"eligible-consumers-should-avail-the-benefits-of-the-pm-surya-ghar-yojana-sdo-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-129963-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र उपभोक्ता : एसडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम सूर्य घर योजना का लाभ उठाएं पात्र उपभोक्ता : एसडीओ
विज्ञापन
झज्जर। गांव माछरौली में विशेष जागरूकता कैंप में बिजली निगम के एसडीओ डॉ. योगेश कुमार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर बिजली योजना के लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पात्र उपभोक्ताओं को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने पर सरकार की ओर से अनुदान दिया जा रहा है।
इससे उपभोक्ता न केवल अपने बिजली बिल में कमी ला सकते हैं बल्कि अतिरिक्त बिजली उत्पादन से आय भी अर्जित कर सकते हैं। योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया सरल है। कैंप के दौरान ग्रामीणों की शंकाओं का समाधान किया गया और मौके पर ही आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर सरपंच देवेंद्र सिंह, बिजली निगम के जेई नरेश कुमार, अजित,नीरज कुमार, फूल चंद, करतार सिंह, फोरमैन देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। संवाद