फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Eligible candidates will have to pay monthly installment of Rs 2222

Jhajjar-Bahadurgarh News: पात्रों को देनी होगी 2222 रुपये की मासिक किस्त

Tue, 22 Oct 2024 06:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Eligible candidates will have to pay monthly installment of Rs 2222
झज्जर। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत शहरी क्षेत्र में दिए गए प्लाट की राशि अब पात्रों को किस्तों में देनी होगी। इसके तहत मुख्यालय ने कम से कम मासिक किस्त, अपने हिसाब से मासिक किस्त भरने सहित एक बार में पूरी राशि भरने की सुविधा पात्रों को उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

झज्जर शहर में 851 पात्रों को सेक्टर-6 और सेक्टर-6 में 30-30 गज के प्लाॅट दिए गए हैं। इनका ड्रा निकाला गया था। ड्रा निकाले के बाद पात्रों को प्रमाण पत्र जारी किए गए थे। ड्रा में नाम आने के बाद पात्रों से दस हजार रुपये की एकमुश्त राशि भरवाई गई थी। उसके बाद पात्रों ने सरकार से कम राशि की किस्तों में राशि भरवाने की मांग की थी। इस पर सरकार ने पात्रों को सुविधा प्रदान कर दी है। अब पात्रों को राशि भरने के तीन विकल्प दिए गए हैं। इसमें पहला विकल्प मासिक किस्त 2222 रुपये भरने का दिया गया है। दूसरा विकल्प पात्र के हिसाब से मासिक किस्त भरने का विकल्प दिया गया है। तीसरा विकल्प एक साथ पूर राशि भरने का दिया गया है। पात्र तीनों में से कोई भी विकल्प चुनकर राशि भर सकता है। जितनी राशि पात्र भरेगा, उतनी राशि पोर्टल पर शो होगी और बकाया राशि देखने का भी आप्शन दिया गया है। विभाग की तरफ से निर्देश दिए गए है कि मासिक किस्त 10 तारीख तक भरनी होगी। इसके अलावा साइट पर भौतिक बुलियादी ढांचा तैयार होने उपरांत प्लॉट का कब्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन


वर्जन
विभाग की तरफ से किस्त भरने के लिए विकल्प दिए गए हैं। लाभार्थी प्लाॅट की कीमत एक मुश्त या एडवांस (अग्रिम) किस्त या न्यूनतम मासिक किस्त से अधिक कोई भी राशि जमा करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरुण शग्गू, इंचार्ज, मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना, नगर परिषद, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed