फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electronics market shines in Navratri, turnover of Rs 4 crores

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवरात्र में चमका इलेक्ट्राॅनिक बाजार, चार करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Electronics market shines in Navratri, turnover of Rs 4 crores
बहादुरगढ। डेढ़ माह से चल रही सुस्ती के बाद नवरात्र में इलेक्ट्रानिक बाजार भी गुलजार रहा। 9 दिनों में शहर में लगभग चार करोड़ का कारोबार हुआ। नवरात्र के साथ दीवाली सीजन में खरीद को लेकर भी लोगों में काफी उत्साह है। इलेक्ट्रानिक बाजार के कारोबारियों की मानें तो दीवाली तक उन्हें 10 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है। बहादुरगढ़ शहर में अलग-अलग बाजारों में इलेक्ट्राॅनिक की छोटी-बड़ी 40 से अधिक दुकानें हैं। शहर में बड़े शोरूम इक्का-दुक्का ही हैं। दुकानदारों का कहना है कि नवरात्र के 9 दिनों के भीतर बाजार ने काफी उड़ान भरी है। उससे कारोबारी उत्साहित हैं।
विज्ञापन


रेलवे रोड के दुकानदार गौरव गर्ग, कबाड़ी मार्केट के दुकानदार अमित राठी ने बताया कि जिस तरह का ट्रेंड नवरात्र में आया है उससे कई गुना ज्यादा दीपावली सीजन बढ़ जाता है। नवदुर्गा के दौरान अलग-अलग सेक्टर्स में दी गई स्कीम के बाद मार्केट में जमकर उछाल देखने को मिल रहा है। सभी सेक्टर्स ग्राहकों के लिए अलग-अलग स्कीम लेकर आएं हैं जिससे बाजार में चमक बनी हुई है। इलेक्ट्राॅनिक्स का व्यापार करने वाले गौरव गर्ग ने बताया कि बाजार में एसी, टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, ऑवन, साउंड सिस्टम की खरीदारी पर भी ग्राहकों का अच्छा खासा रुझान बढ़ा है। सर्दी का सीजन शुरू होते ही ऑफर्स की भी भरमार रहेगी। दीपावली पर इस बार 45 प्रतिशत की वृद्धि गत वर्ष के मुकाबले दर्ज हुई है। उनका कहना है कि इसी तरह की रौनक बाजार में दीपावली पर भी रहेगी। इसके बाद शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। शादियों के सीजन के लिए कंपनियों की ओर से भी अनेक तरह की स्कीम लांच की जाएगी।
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed