{"_id":"698c882746056557fe0ca433","slug":"electricity-employees-staged-a-sit-in-protest-against-the-transfer-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-131607-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्थानांतरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्थानांतरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने दिया धरना
Wed, 11 Feb 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 11 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
11jjrp05- मांगों को लेकर एसई कार्यालय के बाहर धरना देते बिजली कर्मचारी। संवाद
झज्जर। ऑल हरियाणा पावर काॅरपोरेशन वर्कर यूनियन हेड ऑफिस हिसार के फैसले अनुसार झज्जर सर्कल में अधीक्षक अभियंता की तरफ से झज्जर के 30 बिजली कर्मचारियों का नाजायज स्थानांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
बुधवार को 11 से एक बजे तक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया गया और नाजायज तबादलों को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने के लिए नारेबाजी की गई। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव व मंच झज्जर यूनिट सचिव सुनील कुमार ने की।
राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान रामदर्शन, राज्य कमेटी सदस्य रविंद्र दलाल, एसकेएस जिला प्रधान रामबीर ने बताया कि एसई झज्जर ने कर्मचारियों की जान जोखिम में डालने का काम किया है। प्रदर्शन में तीनों यूनिटों के तमाम साथी मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में तीनों यूनिटों के सभी सदस्यों ने 12 फरवरी को राष्ट्रीय हड़ताल में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। इस अवसर पर यूनिट प्रधान कुलदीप,यूनिट चंद्रकांता, अमित हुड्डा, हंसराज, प्रदीप, दीपक, सुनील मौजूद रहे।