फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Electricity corporation caught electricity theft at 228 places, fined Rs 80 lakh

बिजली निगम ने 228 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी, 80 लाख रुपये जुर्माना किया

Sat, 10 Jul 2021 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Electricity corporation caught electricity theft at 228 places, fined Rs 80 lakh
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से शुक्रवार को बिजली मंत्री रणजीत चौटाला के आदेश पर जिलेभर में बिजली चोरी पकड़ो अभियान चलाया। जिसके तहत करीब 500 स्थानों पर बिजली निगम में छाप मारकर की। इस दौरान निगम ने 228 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली निगम की तरफ से जिले में बिजली की चोरी पकड़ने के लिए 28 टीमों का गठन किया गया था। टीमों ने दिन भर में तेजी से छाप मारकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान पकड़ी गई बिजली चोरी में 628 किलोवाट लोड मिला है। जिसके आधार पर निगम ने बिजली चोरों पर करीब 80 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। कोरोना काल के दौरान पिछले काफी समय से बिजली चोरी पकड़ने का अभियान धीमा चल रहा था।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस थाने में कराई जाएंगी एफआईआर
बिजली निगम की तरफ से रोहतक में बनाए गए पुलिस थाने में सभी बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। अगर अगर कोई भी उपभोक्ता बिजली चोरी करने के दौरान पकड़ा गया है और बिजली निगम की तरफ से निर्धारित किया गया जुर्माना निर्धारित समय के दौरान नहीं भरा तो पुलिस थाने की टीम आगामी कार्रवाई करेगी। अगर निर्धारित समय के तहत उन्होंने जुर्माना की राशि अदा कर दी तो उन पर पुलिस कार्रवाई नहीं होगी।
विज्ञापन

बड़े संस्थान रहे निगम के निशाने पर
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम निगम के तरफ से होटल, ढाबे, फैक्टरी, आरओ प्लांट आदि में चोरी पकड़ने का लक्ष्य रखा था। जिसके तहत विभाग की टीमों ने दिनभर छापे मारकर करने के बाद 228 बिजली चोरी के मामले पकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के बिजली मंत्री के आदेश पर बिजली निगम की टीम ने जिले में एक साथ अभियान चलाया। इसके तहत 228 बिजली चोरी पकड़ी हैं। जिन पर करीब 80 लाख रुपये जुर्माना किया गया है। -संदीप जैन, एसई, बिजली निगम, झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed