{"_id":"665e55a58f409bcc5b0ce4c4","slug":"electric-pole-damaged-due-to-vehicle-collision-major-accident-averted-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-110801-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षति ग्रस्त, बड़ा हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा क्षति ग्रस्त, बड़ा हादसा टला
Tue, 04 Jun 2024 05:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। फ्रेंडस कालोनी के सामने रविवार रात को किसी अज्ञात वाहन ने बिजली के खंभे में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। खंभा सड़क की तरफ झुका गया है। इससे बड़ा हादसा होते-होते बचा।
शहर के आंबेडकर चौक से बेरी गेट स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी के सामने बैंक ऑफ बड़ौदा और एचडीएफसी बैंक के बाहर लगे डबल आरसीसी पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बिजली का सीमेंट का खंबा जमीन की सतह से क्षतिग्रस्त हो गया। खंभे के क्षतिग्रस्त होने से उस पर लगा बिजली का ट्रांसफार्मर अपनी जगह से काफी झुक गया है। गनीमत रही कि यह घटना रात के समय हुआ, उस समय सड़क सूनी थी वरना बड़ा हादसा भी हो सकता था। बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर जतिन्द्र ने घटना की जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। मैनेजर ने कहा कि टूटे पोल को जल्दी से जल्दी ठीक करवाया जाए ताकि कोई हादसा न हो।