फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Elderly Mahendra was murdered by stabbing him several times with an axe.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुल्हाड़ी से कई बार वार कर की थी बुजुर्ग महेंद्र की हत्या

Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 08 Mar 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Elderly Mahendra was murdered by stabbing him several times with an axe.
साल्हावास। भिड़ावास झील में मिले बुजुर्ग के शव के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए बताया है कि भतीजे ने ही अपने चाचा पर कुल्हाड़ी से कई बार वार कर हत्या की है। इसका खुलासा पुलिस ने आरोपी के रिमांड के दौरान किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल कुल्हाड़ी व वाहन को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली के एरिया में सोमवार को हुई बुजुर्ग की हत्या के मामले में भतीजे संदीप ने दो दिन के रिमांड में खुलासा किया है। इसमें आरोपी ने बताया कि उसने कुल्हाड़ी से अपने ताऊ की हत्या की है, इसमें परिजनों की संलिप्तता भी पाई गई है। अब पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही है। साल्हावास थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि जांच जारी है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि बुजुर्ग हत्याकांड में किस परिजन की क्या संलिप्तता रही है। गौरतलब है कि संदीप निवासी गोरिया पुलिस में शिकायत देते हुए बताया कि उसका ताऊ महेंद्र सिंह काफी दिन से अपने मकान में अकेला रह रहा था। 27 फरवरी को किसी को बिना बताए अपने मकान से कहीं चला गया है जो अभी तक वापस नहीं आया। सोमवार को सूचना मिली कि भिड़ावास झील में पुलिया के सामने एक डेड बॉडी कपड़े में लिपटी हुई मिली थी। जानकारी में पता चला कि संदीप पुत्र महावीर ने परिवार वालों के साथ मिलकर महेंद्र की हत्या करके उसके शरीर को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से मारकर भिंडावास झील में गिरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed