{"_id":"5b727889814da56bafbeb9d2b5087a34","slug":"eight-thousand-miscreants-out-of-the-bank-robbed-by-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने बैंक के बाहर युवक से लूटे आठ हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने बैंक के बाहर युवक से लूटे आठ हजार
Amar Ujala Bureau Bahadurgarh
Updated Tue, 15 Jul 2014 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों ने बैंक के बाहर युवक से लूटे आठ हजार
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाहर कुछ बदमाशों ने एक फैक्टरी कर्मचारी के साथ हाथापाई कर दिनदहाड़े उससे आठ हजार रुपये की नकदी छीन ली और बाइक से फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाया तो दुकानदार और राहगीरों ने पीछा कर वारदात में शामिल एक बदमाश को कुछ दूरी पर काबू कर लिया, जिसकी जमकर धुनाई की। इसके बाद आरोपी को पुलिस को सौंप दिया।
बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला संदीप पुत्र गुलाब सिंह आसोदा के नजदीक स्वास्तिक पाइप फैक्टरी में कार्य करता है। सोमवार को करीब बारह बजे वह अपने साथ कार्य करने वाले सुधीर के साथ आठ हजार रुपये की नकदी जमा करवाने के लिए रेलवे रोड स्थित एसबीआई पहुंचा। गर्मी में प्यास लगी तो दोनों राहत पाने के लिए बैंक के नजदीक कोल्हू पर गन्ने का जूस पीने के लिए चले गए। यहां बैठकर पैसे जमा करने के लिए एक युवक से फार्म भरवाने लगे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उनके साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी और गर्दन पकड़कर आठ हजार की नकदी छीन ली और बदमाश बाइक अलग-अलग दिशा में फरार हो गए। संदीप ने शोर मचाया तो आसपास से गुजर रहे लोग इकट्ठे हो गए। बाइक सवार कुछ युवकों ने वारदात करके भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। राहगीरों ने एक आरोपी बिहार निवासी मुश्ताक को काबू कर लिया, जिसे जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संदीप से हाथापाई कर नकदी छीनने वालों की संख्या चार थी। वारदात के बाद अलग-अलग स्थानों से भागने लगे तो एक आरोपी मुश्ताक निवासी बिहार को काबू कर लिया गया। पूछताछ में उक्त युवक ने बताया कि वह टीकरी बार्डर पर एक गोदाम में काम करता है। इस वारदात को अंजाम देने वाले अन्य युवकों की पहचान व उनके निवास स्थान के बारे में पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़ का कहना है कि रुपये छीनने की इस वारदात के बाद पुलिस गहन पड़ताल में जुटी हुई है। जो भी आरोपी वारदात में शामिल रहे हैं, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा। पकड़े गए युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है कि उसके साथ और कौन-कौन युवक इसमें शामिल थे।