{"_id":"69addef570af207bee0d6ce9","slug":"eight-teams-showed-their-strength-in-the-football-competition-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-121722-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: फुटबॉल प्रतियोगिता में आठ टीमों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन
-फोटो 57 : गांव मेहंदीपुर डाबोदा में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का परिचय लेते उपाय
- फोटो : samvad
बहादुरगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को गांव मेहंदीपुर डाबोदा में मेरा गांव मेरा देश संस्था द्वारा फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र की 8 टीमों ने भाग लिया।
इसमेंं डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। महिला दिवस पर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने गांव की महिलाओं को भी सम्मानित किया।
इसके अलावा समाज में उनके योगदान की सराहना की। अधिकारियों ने मेरा गांव मेरा देश संस्था द्वारा संचालित दादा रूप चंद रीड इंडिया ज्ञान केंद्र भी देखा और संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। सरपंच रेशमा देवी ने सभी का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
डीसी ने विजेता टीमों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। पूर्व डीजीपी रंजीव दलाल ने कहा कि खेलों के माध्यम से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस अवसर पर एसडीएम अभिनव सिवाच (आईएएस), डीसीपी मयंक मिश्रा, तहसीलदार सुदेश मेहरा, बीडीपीओ सुरेंद्र खत्री, प्रदीप दलाल मौजूद रहे।