बहादुरगढ़। एचएल सिटी में चल रही योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट के छठे दिन रविवार को अंतिम आठ के मुकाबले खेले गए, जिनमें खिलाड़ियों ने खूब दम-खम दिखाया। बैडमिंटन के रोचक मुकाबलों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। इस टूर्नामेंट के रविवार को हुए मुकाबलों में हरियाणा के मनराज सिंह ने कर्नाटक के सात्विक शंकर को 21-15 21-18 से हराया। लोकेश रेड्डी के (9) (टीएस) ने रौनक चौहान सीजी को 21-16 21-15 से हराया और यूपी के अंश विशाल गुप्ता ने दिल्ली के जिनपॉल एस को 21-15 27-25 से हराया। कर्नाटक के आयुष शेट्टी ने यूटीआर के ध्रुव नेगी को 21-16 19-21 21-17 से हराया। हरियाणा की उन्नति हुड्डा ने आंद्र प्रदेश की नव्या कंडेरी को 21-11 21-12 से हराया। महाराष्ट्र की अलीशा नाइक ने टीएस की श्रीयांशी वालिशेट्टी को 21-14 21-2 से हराया।
जोड़ा में कर्नाटक की रुजुला रामू ने एमएएच की नायशा कौर भटोये को 21-10 21-17 से और हरियाणा के खिलाड़ी अनमोल ने दिल्ली के जैनब सईद को 21-12 14-21 21-18 से हराया। गुजरात के कृष देसाई और एमएएच के प्रणय शेट्टीगर ने तमिलनाडु के भरत संजय एस और अश्वथ हरीश को 21-18 21-19 से और हरियाणा के भव्य छाबड़ा और परम चौधरी ने यूपी के उज्ज्वल व दक्ष गौतम को 17-21 21-14 21-19 से हराया। आंध्र प्रदेश के भार्गव राम अरिगेला व विश्व तेज गोबबुरु ने यूपी के अर्श मोहम्मद व संस्कार सारस्वत राज को 22-20 21-18 से हराया। यूपी के दिव्यम अरोड़ा व हरियाणा के मयंक राणा ने हरियाणा के सनी नेहरा व रणदीप सिंह को, टीएस के वेन्नाला के व श्रेयांशी वालिशेट्टी ने हरियाणा की निशु मलिक और तनु मलिक को और हरियाणा की पलक अरोड़ा व उन्नति हुड्डा ने तमिलनाडु की श्रेया बालाजी और श्रीनिधि एन को हराया। प्रगति परिदा और विशाखा टोप्पो ओरी ने आफरीन बिश्नोई और हरियाणा के चितवन खत्री को और तमिलनाडु की ज्ञानाधा कार्तिकेयन व प्रवंधिका ने टीएस की वैष्णवी खड़केकर व सानिया सिकंदर को हराया। तमिलनाडु के अश्वथ हरीश एसपी और श्रेया बालाजी ने दिल्ली के अयाज मलिक और इशिता नेगी को 22-20 21-19 से, तमिलनाडु के भरत संजय एस और गणनाधा कार्तिकेयन ने आंध्र प्रदेश के भार्गव राम और प्रगति परिदा को हराया। सात्विक रेड्डी के और वैष्णवी खड़केकर ने यूपी रे दक्ष गौतम यूपी व हरियाणा की जिया रावत को हराया। तमिलनाडु के अरुलमुरुगन आर और श्रीनिधि एन ने हरियाणा के अक्षरित एस और पंजाब की मान्या रलहन को शिकस्त दी।