फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Police arrested eight accused who created a ruckus on the road after drinking alcohol in jhajjar

झज्जर: शराब पीकर सड़क पर हंगामा करते आठ आरोपी पुलिस ने दबोचे

Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 07 Nov 2021 12:00 AM IST
सार

झज्जर पुलिस ने हंगामा कर रहे आरोपियों को काबू किया है। ये सभी आरोपी अलग-अलग जगह से दबोचे गए हैं। आरोपी शराब पीकर बवाल कर रहे थे। सूचना के बाद इन्हें पुलिस की ओर से अरेस्ट किया गया है। अभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Police arrested eight accused who created a ruckus on the road after drinking alcohol in jhajjar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न स्थानों से आठ आरोपियों को शराब पीकर सरेराह हंगामा करते काबू किया है। बीच सड़क पर शराब के नशे में आपस में गालीगलौज करके आमजन के लिए बाधा उत्पन्न करने के मामले में आरोपियों को शहर के अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया गया है। थाना शहर झज्जर के उप निरीक्षक कर्मबीर सिंह ने बताया कि मुख्य सिपाही सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम एरिया में गश्त पर थी। पुलिस टीम को सूचना मिली कि झज्जर रोहतक रोड पर धौड़ चौक के पास बीच सड़क पर कुछ नौजवान शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-झज्जर: डीएपी खाद की किल्लत दूर करने के लिए आज लगेगा रैक, सात जिलों को होगी आपूर्ति
विज्ञापन


जिस पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। जहां पर 6 युवक बीच सड़क पर शराब पीकर हंगामा कर रहे थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान रविंद्र व प्रवीण दोनों निवासी कंवर सिंह कॉलोनी, मनोज निवासी दमदमा मोहल्ला, परवीन निवासी भट्टी गेट, संदीप निवासी तलाव रोड व शिवकुमार निवासी गांव याकूबपुर हाल धौड़ चौक झज्जर के तौर पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-Petrol Diesel Price: हरियाणा में 95.30 रुपये प्रति लीटर हुआ पेट्रोल का भाव, 86.53 रुपये बिक रहा डीजल

वहीं, सहायक उपनिरीक्षक मनजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जहाजगढ़ चौक से दो आरोपियों को शराब पीकर सरेराह हंगामा करते हुए पकड़ा है। आरोपियों की पूछताछ में पहचान सोनू निवासी गांव खेड़ी खुम्मार व संदीप निवासी सुभाष नगर झज्जर के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed