फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Efforts to reduce pollution, increased metro services

Jhajjar-Bahadurgarh News: प्रदूषण कम करने की कोशिश, मेट्रो की सेवाएं बढ़ाईं

Thu, 26 Oct 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Efforts to reduce pollution, increased metro services
बहादुरगढ़ में ट्रैक से गुजरती मेट्रो। संवाद
बहादुरगढ़। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से ग्रीन लाइन पर मेट्रो ट्रेनों की संख्या बढ़ाई गई है। सामान्य दिनों में जहां इस लाइन पर 18 मेट्रो ट्रेनें चलती थीं अब इस ट्रैक पर 20 ट्रेन चलाई जाएंगी। यह आदेश डीएमआरसी की ओर से जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

ट्रेनों की संख्या इसलिए बढ़ाई गई है ताकि आमजन अपने वाहनों को छोड़कर ज्यादा से ज्यादा मेट्रो ट्रेन में सफर करें ताकि प्रदूषण का स्तर कम हो। 2 ट्रेनें चलाने के बाद इनके समय में भी कमी गई है। पहले जहां ट्रेनें 8 मिनट के अंतर से चलती थी। अब 7 मिनट में बहादुरगढ़ से यात्रियों को मेट्रो मिलेगी। वहीं दशहरा पर्व पर हुई आतिशबाजी के बाद प्रदूषण का स्तर भी एक बार फिर से बढ़ गया। यहां का एक्यूआई 247 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चली, लेकिन फिर भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो पाया। प्रदूषण की स्थिति ओरेंज कैटेगरी में है। यह खराब स्थिति है। ऐसे में चिकित्सक बुजुर्गों को सुबह और शाम की सैर ना करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

एक दिन पहले ही दशहरे के दिन प्रदूषण का स्तर कुछ कम हुआ था। 225 माइक्रोग्राम दर्ज किया गया था। प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद की ओर से लगातार सड़कों पर छिड़काव करवाया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आमजन के साथ-साथ विभागों से भी प्रदूषण पर अंकुश लगाने की अपील की जा रही है। कूड़े को खुले में जलाने से मना किया जा रहा है। पराली जलाने पर रोक है। डीजल जनरेटर चलाने पर भी रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन...

बहादुरगढ़ क्षेत्र में दशहरे पर हुई आतिशबाजी के कारण प्रदूषण का स्तर कुछ बढ़ा है। अगर हवा की गति तेज ना होती तो यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता था। ठंड बढ़ने के साथ ही आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर बढ़ने की संभावना है।

-अमित दहिया, सहायक पर्यावरण अभियंता, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed