फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Effect of heat... consumption of 5 lakh units of electricity increased in two days

Jhajjar-Bahadurgarh News: गर्मी का असर...दो दिन में बढ़ गई 5 लाख यूनिट बिजली की खपत

Fri, 09 Jun 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 09 Jun 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Effect of heat... consumption of 5 lakh units of electricity increased in two days
झज्जर। दो दिन से गर्मी काफी बढ़ गई है। सूर्य की तपिश के कारण एसी, कूलर चलने लगे हैं। इस कारण ट्रांसफार्मरों पर दबाव बढ़ने लगा है। यही वजह है दो दिन में बिजली की पांच लाख यूनिट की खपत बढ़ गई है। मांग अधिक होने से बिजली कटौती का दायरा भी बढ़ने लगा है। शहर और गांव में कटौती से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने अगले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जून प्रथम सप्ताह से गर्मी ना केवल लोगों के पसीने छूटा रही है बल्कि बिजली सप्लाई सुचारू बनाए रखने में भी निगम के पसीने छूट रहे हैं। सोमवार को दिन भर गर्म हवा चलती रही। घरों में एसी कूलर दिन और रात दोनों समय चलने लगे हैं। इस कारण तीन दिन में करीब पांच लाख यूनिट की खपत बढ़ी है। तीन दिन पहले जहां 50 लाख यूनिट प्रतिदिन खपत हो रही थी वहीं अब करीब 55 लाख यूनिट की खपत प्रतिदिन हा रही है।वीरवार को जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं शनिवार को तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी होकर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की उम्मीद है। मौसम के अनुसार बिजली की खपत में कभी कमी आ रही है तो कभी खपत बढ़ रही है। बिजली की खपत बढ़ने थे साथ बिजली के अघोषित कट भी लोगों को परेशान कर रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं की जिला में बात करें तो कुल 2 लाख 64 हजार 970 बिजली कनेक्शन हैं। इनमें से सबसे अधिक 2 लाख 25 हजार 326 घरेलू उपभोक्ता हैं और 12 हजार 295 ट्यूबवेल कनेक्शन हैं। वहीं डिविजन के हिसाब से आंकड़ों की बात करें तो बहादुरगढ़ डिविजन में 1 लाख 8 हजार 558 बिजली कनेक्शन हैं और झज्जर डिविजन में कुल 87 हजार 857 व बेरी डिविजन में 68 हजार 555 बिजली कनेक्शन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वर्जन
तीन चार दिन में बिजली की खपत बढ़ी है। दो दिन में करीब पांच लाख यूनिट खपत बढ़ कर करीब 55 लाख पहुंच गई है। सुचारु रुप से बिजली देने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
- प्रदीप कुमार, एसई, बिजली निगम, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed