{"_id":"65492d528f622ed5760cf44b","slug":"eeco-van-looted-at-knife-point-jhjhar-news-c-197-1-snp1003-9037-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: चाकू की नोक पर लूटी ईको वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: चाकू की नोक पर लूटी ईको वैन
Mon, 06 Nov 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 06 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। रोहतक मार्ग पर सिसाना में धर्मार्थ गोशाला के पास दो बदमाशों ने चाकू की नोक पर चालक से ईको वैन लूटी। चालक की शिकायत पर पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव कैलाना फिलहाल रोहतक के प्रवेश नगर निवासी नरेंद्र ने बताया कि वह सोमवार सुबह घर से गोहाना के लिए निकला था। रोहतक के सुखपुरा चौक पर दो युवकों ने उसे खरखौदा चलने को कहा। एक हजार रुपये बुकिंग तय होने के बाद वह दोनों को गाड़ी में बैठाकर खरखौदा के लिए चल पड़ा। चालक का कहना है कि एक युवक उनके साथ आगे बैठ गया, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। जब वह सिसाना के धर्मार्थ गोशाला के पास पहुंचे तो पीछे बैठे युवक ने गमछे से उसका गला दबाया और पीछे की तरफ खींच लिया। आगे बैठे युवक ने उसके पेट पर चाकू लगाकर धमकी दी कि गाड़ी रोक दो नहीं तो जान से मार देंगे। गाड़ी रोकने पर उसे नीचे उतारकर दोनों गाड़ी लेकर भाग गए। चालक की शिकायत पर खरखौदा थाना पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।